नीट यूजी (NEET UG) 2026 की परीक्षा में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी संदेश जारी किया है. एनटीए ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और परीक्षा पोस्टपोन (स्थगित) होने की खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. परीक्षा अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
अफवाहों से बचें, केवल ऑफिशियल अपडेट्स पर करें भरोसा
एनटीए ने साफ किया है कि छात्र किसी भी भ्रामक खबर का शिकार न हों और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. एजेंसी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने अपनी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है, अब समय खुद पर और अपने प्रयासों पर भरोसा रखने का है. परीक्षा के आखिरी दिनों में तनाव मुक्त रहें, अच्छी नींद लें और शांत दिमाग से अपना बेस्ट देने की कोशिश करें.
📌 A message to our students
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 18, 2026
The NEET UG 2026 examination is just three days away.
To every candidate: you have worked hard, you have prepared, and now is the time to trust your effort. Stay calm, rest well, and focus on doing your best. That is all that is asked of you.
The…
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एनटीए ने छात्रों और उनके माता-पिता को भरोसा दिलाया है कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई लेयर्स की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों से बेहद सख्ती से निपटा जाएगा, ताकि ईमानदार और मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके.
छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
एनटीए ने छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए 'मानस' (MANAS) हेल्पलाइन नंबर 14416 भी साझा किया है. अगर किसी भी छात्र को परीक्षा का दबाव महसूस हो रहा है, तो वह इस नंबर पर कॉल करके मदद ले सकता है. इसके साथ ही एनटीए ने पेरेंट्स और टीचर्स से भी अपील की है कि वे बच्चों को तनाव मुक्त माहौल दें और सोशल मीडिया पर किसी भी बिना पुष्टि वाली खबर को शेयर न करें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में NEET एग्जाम के दिन Centres के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, अभिभावकों को मिलेगी शिकंजी, ORS और First Aid
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं