नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. NEET का एग्जाम देने वाले छात्र NTA की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं OMR अपलोड और चैलेंज प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी. बीते 3 मई को 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट यूजी का एग्जाम दिया था.
कैसे डाउनलोड करें आंसर की
- छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET या neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Provisional Answer Keys for NEET UG 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें.
- आपके पेपर कोड (जैसे 11, 12, 13 या 14) के अनुसार आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें.

OMR शीट और चैलेंज प्रक्रिया पर अपडेट
NTA ने कहा है कि आंसर-की को चुनौती देने के लिए ऑप्शन OMR शीट अपलोड होने के बाद ही होगा. छात्र प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस देकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. OMR शीट और आपत्ति दर्ज करने के शेड्यूल की घोषणा NTA द्वारा अलग से की जाएगी.
कैसे होगी मार्किंग?
- सही उत्तर: +4 अंक
- गलत उत्तर: -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
- अनुत्तरित प्रश्न: 0 अंक
लेखक के बारे में
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NEET UG, NEET UG 2026, NEET UG 2026 Answer Key, NEET UG 2026 News
