NEET UG Exam 2026 : नीट परीक्षा को लेकर इस बार जो बदलाव सामने आए हैं, वो छात्रों के लिए जानना बहुत जरूरी है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. यानी अब परीक्षा सिर्फ सरकारी या सरकारी सहायता वाले संस्थानों में ही होगी. एनटीए ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि परीक्षा में गड़बड़ी और नकल जैसी समस्याओं को पूरी तरह रोका जा सके. प्रयागराज में भी इस बार 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन इनमें एक भी निजी स्कूल शामिल नहीं है. इसके साथ ही छात्रों के लिए एक और जरूरी चेतावनी जारी की गई है, जो सीधे उनकी तैयारी और एग्जाम वाले दिन की प्लानिंग से जुड़ी है.
क्यों हटाए गए प्राइवेट स्कूलइस बार एनटीए ने साफ कर दिया है कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और साफ रखने के लिए सख्ती जरूरी है. पहले कई प्राइवेट स्कूलों को भी सेंटर बनाया जाता था, लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है. इसका मकसद है कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो सके और सभी छात्रों को बराबरी का मौका मिले.
कहां होंगे परीक्षा केंद्रअब परीक्षा केंद्र सिर्फ सरकारी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कुछ बड़े संस्थानों में बनाए गए हैं. प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, CMP कॉलेज, SS खन्ना गर्ल्स कॉलेज जैसे कई जगहों को सेंटर बनाया गया है. इसके अलावा MNNIT, IIIT और IERT जैसे बड़े तकनीकी संस्थान भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा, NTA ने दी बड़ी चेतावनीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं