NEET UG री एग्जाम के लिए 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लिया है. NTA ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि NEET की परीक्षा से पहले सभी छात्र प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकेंगे. NTA की तकनीकी टीम सर्वर पर पड़े रहे लोड को मॉनिटर कर रही है. परीक्षा 21 जून को होनी है.
प्रवेश पत्र के डाउन लोड में परेशानी आ रही थी
कल बहुत सारे छात्रों ने शिकायत की थी कि प्रवेश पत्र के डाउन लोड करने में उन्हें दिक्कत आ रही है. जिसके बाद एनटीए की टीम ने सर्वर पर पड़ रहे लोड को चेक किया था. अब छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पा रहे हैं. करीबन 10 लाख से अधिक छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है.
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
More than 10 lakh students have downloaded their Admit Cards for NEET UG 2026 in about 24 hours since the launch of Admit Card download facility. Our tech teams are monitoring the loads on the servers and NTA will ensure that all candidates get their Admit Cards, well in time for…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 16, 2026
21 जून को है एग्जाम
3 मई को आयोजित नीट प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतों के बीच इसे रद्द कर दिया गया था. अब नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाना है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए हैं. जिसे एनटीए की वेबसाइट से उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं.
NEET री-एग्जाम को लेकर कड़े इंतजाम
पूरे देश में NEET री-एग्जाम को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Don't let rumours decide your NEET (UG) 2026 journey.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 15, 2026
No one, repeat, no one has access to the question paper before the exam. If you spot a fake website, a "leaked paper" offer, or someone posing as an NTA official, report it. We've got your back.
Report now:… pic.twitter.com/oUQSLKknI2
सरकार ने साफ किया है कि NEET री-एग्जाम को सुरक्षित, पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के कराया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं