विज्ञापन

NEET UG: परीक्षा से ज्यादा चर्चा में रही सख्त चेकिंग, बालियां उतरीं, पैसे गायब हुए और धार्मिक कपड़ों पर भी मचा बवाल

NEET UG 2026 में सख्त चेकिंग को लेकर कई जगह विवाद देखने को मिले. कहीं बालियां और कंठी उतरवाई गईं तो कहीं कुछ मिनट की देरी से पहुंचे छात्रों को अंदर जाने नहीं दिया गया. इन घटनाओं ने छात्रों और माता-पिता की चिंता बढ़ा दी.

NEET UG: परीक्षा से ज्यादा चर्चा में रही सख्त चेकिंग, बालियां उतरीं, पैसे गायब हुए और धार्मिक कपड़ों पर भी मचा बवाल
महाराष्ट्र और भोपाल से ऐसे मामले सामने आए, जहां कुछ छात्र सिर्फ 2 मिनट देरी से पहुंचे थे.

देशभर में 21 जून को NEET UG 2026 का एग्जाम हुआ, लेकिन एग्जाम से ज्यादा चर्चा इसकी सख्त चेकिंग को लेकर हुई. कई शहरों से ऐसी खबरें सामने आईं, जिन्होंने छात्रों और उनके माता-पिता को परेशान कर दिया. कहीं लड़कियों से बालियां उतरवाई गईं, कहीं धार्मिक कपड़े और कंठी को लेकर बहस हुई, तो कहीं कुछ मिनट की देरी की वजह से छात्रों को अंदर जाने नहीं दिया गया. सुरक्षा के नाम पर हुई सख्ती को लेकर पूरे दिन सोशल मीडिया और लोगों के बीच खूब चर्चा होती रही.

बुर्का और दुपट्टे को लेकर हुआ विवाद

राजस्थान के अजमेर में एक छात्रा को एग्जाम से पहले बुर्का और दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया. छात्रा ने इस पर आपत्ति जताई. इसके बाद मामला चर्चा में आ गया. बताया गया कि चेकिंग के दौरान ऐसा करने को कहा गया था. दूसरे शहरों से भी चेकिंग को लेकर इसी तरह की बातें सामने आईं.

बालियां उतरवाईं, फिर ढूंढ़नी पड़ीं

गोरखपुर के एक एग्जाम सेंटर में एक छात्रा से बालियां उतरवाने को कहा गया. एग्जाम देकर बाहर आने के बाद उसे अपनी बालियां नहीं मिलीं. इससे छात्रा काफी परेशान हो गई. बाद में कई घंटों तक पूछताछ और तलाश के बाद उसकी बालियां वापस मिल सकीं.

पैसे गायब होने की भी शिकायत

कुछ जगहों पर छात्रों ने कहा कि चेकिंग के दौरान उनसे पैसे अलग रखवाए गए थे. एग्जाम खत्म होने के बाद कुछ छात्रों को अपने 200 और 500 रुपये नहीं मिले. इसके बाद छात्रों ने मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की.

सिर से पैर तक हुई जांच

नकल रोकने के लिए इस बार काफी सख्ती दिखाई गई. छात्रों के चश्मे, जूते, कपड़ों की जिप, रुमाल और चप्पलों तक की जांच की गई. कई लड़कियों से चोटी खुलवाई गई. कुछ छात्रों का मुंह खुलवाकर भी चेक किया गया. इस सख्ती को लेकर कई छात्रों ने नाराजगी जताई.

कंठी हटाने पर भी मचा बवाल

अहमदाबाद के एक सेंटर पर कुछ छात्रों को गले में पहनी कंठी उतारने के लिए कहा गया. कंठी को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस बात पर छात्रों और उनके माता-पिता ने नाराजगी जताई. चेकिंग को लेकर वहां काफी बहस भी हुई.

2 मिनट की देरी भी पड़ी भारी

महाराष्ट्र और भोपाल से ऐसे मामले सामने आए, जहां कुछ छात्र सिर्फ 2 मिनट देरी से पहुंचे थे. इसके बावजूद उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली. पैरेंट्स ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए किसी को छूट नहीं दी.NTA के नियमों के मुताबिक बुर्का, हिजाब, पगड़ी या दूसरे धार्मिक कपड़े पहनकर एग्जाम देने की अनुमति है. हालांकि ऐसे छात्रों को चेकिंग के लिए थोड़ा पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें-NEET किसी तरह निपट जाए, फिर से परीक्षा देने आए छात्रों में उम्मीद, निराशा, गुस्सा

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET EXAM, NEET Re Exam Strictness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com