AIIMS Admission 2026 : AIIMS नई दिल्ली ने ऑल इंडिया 15% कोटा MBBS-BDS काउंसलिंग राउंड-1 के तहत MBBS सीट आवंटन पाने वाले विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. विदित है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), नई दिल्ली द्वारा MBBS-BDS काउंसलिंग राउंड-1 के सीट आवंटन का परिणाम 19 अगस्त को जारी किया जाएगा. ऐसे में आइए सीट अलॉटमेंट के लिए सफल कैंडिडेट्स के लिए AIIMS नई दिल्ली द्वारा जारी रिपोर्टिंग शेड्यूल.
रिपोर्टिंग शेड्यूल
1. ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और जमा करने का समय
20 अगस्त से 23 अगस्त तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक
2. मेडिकल टेस्ट और फीस जमा करने की तारीख24 अगस्त
3. जनरल ओरिएंटेशन25 अगस्त को होगा
4. MBBS की क्लासेस1 सितंबर से शुरू होंगी
प्रवेश के लिए 12वीं में 60% नंबर जरूरी
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि AIIMS नई दिल्ली द्वारा जारी सूचना के अनुसार AIIMS नई दिल्ली और अन्य AIIMS संस्थानों के MBBS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जनरल, OBC-NCL और EWS वर्ग के विद्यार्थियों के 12वीं बोर्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 60% एग्रीगेट अंक होना अनिवार्य है. वहीं SC और ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 50% एग्रीगेट नंबर जरूरी हैं.
देव शर्मा ने बताया कि MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए AIIMS संस्थानों की पात्रता शर्तें अन्य मेडिकल संस्थानों से अलग हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को कोई भी निर्णय लेने से पहले पात्रता नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए.
एडमिशन फीस 5 हजार रुपये
देव शर्मा ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित AIIMS संस्थानों में MBBS एडमिशन फीस लगभग 5 हजार रुपये है. MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'इंस्टीट्यूट प्रोफाइल' के अनुसार AIIMS दिल्ली की कुल एडमिशन फीस 5,356 रुपये है, जिसमें हॉस्टल फीस भी शामिल है.
वहीं, बाकी AIIMS संस्थानों की एडमिशन फीस (हॉस्टल फीस सहित) इस प्रकार है:
- AIIMS दिल्ली : 5,356
- AIIMS जोधपुर : 5,356
- AIIMS भोपाल : शून्य
- AIIMS नागपुर : 5,356
- AIIMS ऋषिकेश : 11,450
- AIIMS पटना : 5,856
- AIIMS रेवाड़ी : 10,712
देव शर्मा ने बताया कि AIIMS भोपाल की इंस्टीट्यूट प्रोफाइल के अनुसार एडमिशन फीस शून्य हो जोकि निश्चित रूप से चौंकाने वाली बात है.
AIIMS जोधपुर में सबसे ज्यादा MBBS सीटें
देव शर्मा के अनुसार, राजस्थान के AIIMS जोधपुर में सबसे अधिक 150 MBBS सीटें अवलेवल हैं. वहीं सबसे कम 50 सीटें AIIMS मदुरै और AIIMS रेवाड़ी में हैं.
देश के विभिन्न AIIMS संस्थानों में MBBS सीटों की संख्या इस प्रकार है:
- AIIMS मंगलगिरि -125
- AIIMS गुवाहाटी -100
- AIIMS पटना -125
- AIIMS रायपुर -125
- AIIMS नई दिल्ली -132
- AIIMS राजकोट -75
- AIIMS बिलासपुर -100
- AIIMS विजयपुर (जम्मू-कश्मीर) -100
- AIIMS देवघर -125
- AIIMS भोपाल -125
- AIIMS नागपुर -125
- AIIMS भुवनेश्वर -125
- AIIMS बठिंडा -100
- AIIMS जोधपुर -150
- AIIMS मदुरै 50
- AIIMS बीबीनगर (तेलंगाना) 100
- AIIMS ऋषिकेश -125
- AIIMS रायबरेली -100
- AIIMS गोरखपुर -125
- AIIMS कल्याणी -125
- AIIMS रेवाड़ी -50
यह भी पढ़ें- DU Student Union Election 2026 Rule : अब नहीं छपेंगे पोस्टर-पर्चे, 10 मिनट की वीडियो से होगा चुनाव प्रचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं