NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. एनटीए ने बताया था कि एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे, लेकिन 26 अप्रैल की रात को ही इन्हें जारी कर दिया गया. हालांकि कई छात्रों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है. सोशल मीडिया पर शिकायतों के बाद एनटीए ने खुद बताया है कि जिन छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, वो क्या कर सकते हैं. इसके लिए कई तरीके बताए गए हैं.
वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के चलते हो रही परेशानी
एनटीए ने पोस्ट करते हुए लिखा, हम समझते हैं कि आपके लिए NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड कितना महत्वपूर्ण है और इसे डाउनलोड करने को लेकर आप कितने तनाव में हैं. अभी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से आप में से कई लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यह एक सामान्य बात है. इन आसान तरीकों से आपकी समस्या हल हो सकती है -
- अपने ब्राउजर की Cache (कैश) और Cookies (कुकीज) क्लियर करें
- ब्राउजर के Incognito/Private mode में डाउनलोड करने की कोशिश करें
- दूसरे ब्राउजर का इस्तेमाल करें (Chrome या Firefox सबसे बेहतर हैं)
- कुछ समय बाद बेहतर इंटरनेट कनेक्शन के साथ फिर से प्रयास करें
11 लाख से ज्यादा छात्रों ने डाउनलोड किया एडमिट कार्ड
एनटीए ने ये भी बताया कि कुल 22.79 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में अब तक कितने छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. इसमें बताया गया है कि अब तक 11 लाख से ज्यादा छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. एजेंसी ने ये भी बताया है कि अगर आपको अभी भी परेशानी हो रही है, तो घबराएं नहीं, आप हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या अपने एप्लीकेशन नंबर के साथ हमें ईमेल लिख सकते हैं.
Dear Students,
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 27, 2026
We understand how important your NEET UG 2026 Admit Card is and the stress involved in downloading it.
Many of you are facing temporary technical issues — this is common during high traffic.
Quick tips that usually solve the problem:
Clear your browser cache…
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर 'Download NEET (UG) 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और Security Pin दर्ज करें
- सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा, जिसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं
- एडमिट कार्ड के कम से कम दो कलर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं