NEET पेपर लीक और छात्रों के तमाम मुद्दों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इनमें कुछ नीट छात्र भी शामिल हैं, जो प्रदर्शन पर अपनी राय रख रहे हैं और पेपर लीक को गलत बता रहे हैं. इसी बीच नीट 2026 एग्जाम में टॉप करने वाले आर्यन गुप्ता ने भी इस पर बयान दिया है. जब उनसे पूछा गया कि नीट पेपर लीक और बाकी मुद्दों पर चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर वो क्या सोचते हैं? इस सवाल का जवाब देने की बजाय आर्यन ने काफी समझदारी से कह दिया कि वो इस पर कुछ नहीं बोल सकते हैं.
प्रोटेस्ट पर क्या बोले नीट टॉपर आर्यन?
आर्यन गुप्ता ने प्रदर्शन को लेकर कहा, मैं इस पर कमेंट करने के लिए काफी छोटा हूं, मुझे इस पर कुछ भी नहीं बोलना है. जब उनसे नीट पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "शुरुआत में मुझे बहुत निराशा हुई थी. जब पेपर रद्द हुआ, तो मेरा दिल टूट गया था और मैं बहुत रोया भी था. लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि भले ही जो हुआ वह अन्यायपूर्ण था, पर यह सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ है. मेरे जैसे 22 लाख बाकी छात्रों ने भी यही दर्द झेला है और वे दोबारा परीक्षा दे रहे हैं. फिर मुझे धीरे-धीरे अहसास हुआ कि मुझे एक और मौका मिला है. इसलिए, मैंने खुद को संभाला और हर दिन अपना बेहतर देने की कोशिश की.
आर्यन गुप्ता ने कहा कि "मैंने अगले ही दिन से फिर से पढ़ाई शुरू कर दी और इसका नतीजा आज आपके सामने है. मेरी यह रैंक और सफलता मेरे माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी. मेरे माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं, उन्होंने मेरी नींव मजबूत की और इस मुश्किल समय में मुझे बहुत बड़ा भावनात्मक सहारा दिया."
#WATCH | Delhi: Aryan Gupta, who secured AIR 1 in Re-NEET UG 2026, says, "...I was disappointed at first, I was really devastated and cried a lot when the paper was cancelled. Still, I came to the realisation that of course it is unfair what happened but it's not just with me, 22… pic.twitter.com/dow7s5oDRm
— ANI (@ANI) July 22, 2026
छात्रों को दी ये सलाह
भविष्य में परीक्षा देने वाले छात्रों को मैसेज देते हुए नीट टॉपर ने कहा, "आगे परीक्षा देने वाले छात्रों से मैं बस यही कहूंगा कि अपने टीचर्स पर भरोसा रखें और आंखें मूंदकर उनका मार्गदर्शन अपनाएं, क्योंकि वे आपसे कहीं ज्यादा जानते हैं. हर दिन अपना बेस्ट दें और अनुशासन और कंसिस्टेंसीके साथ लगातार मेहनत करते रहें, बाकी सब अपने आप सही हो जाएगा."
ये भी पढ़ें - ‘मैंने सोचा, प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं, जब पढ़ाई कर स्कोर बढ़ा सकता हूं?' NDTV से बोले NEET टॉपर पंशुल बंसल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं