विज्ञापन

NEET SS 2025 counselling: MCC ने वापस लिया 3 अगस्त का नोटिस, राउंड 2 रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल जारी

MCC की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, NEET-SS 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया अब 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोबारा शुरू होगी.

NEET SS 2025 counselling: MCC ने वापस लिया 3 अगस्त का नोटिस, राउंड 2 रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल जारी
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगा.

NEET SS 2025 counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET SS 2025 राउंड 2 काउंसलिंग से जुड़ा 3 अगस्त को जारी अपना नोटिस वापस ले लिया है. साथ ही रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल जारी किया है. MCC ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये नोटिस वापस लिया है. कोर्ट ने आदेश देते हुए याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी थी. नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट – सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS ) भारत की एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है. जो पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा के बाद सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आयोजित करता है.

NEET SS काउंसलिंग 2025 राउंड 2 शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन कब तक खुला रहेगा: 7 अगस्त, 2026 को शाम 4 बजे तक
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 9 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे
राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग फिर से शुरू: 9 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे

MCC की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये फैसला दिल्ली हाई कोर्ट के 5 अगस्त, 2026 के उस आदेश के चलते लिया गया है, जो रिट याचिका (C) नंबर 11097/2026, सुनील और अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी मामले में दिया गया था, कोर्ट ने निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को NEET SS काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 में फिर से रजिस्ट्रेशन करने और भाग लेने की अनुमति दी जाए. कोर्ट के फैसले को देखते हुए अधिकारी ने 3 अगस्त, 2026 को जारी नोटिफिकेशन को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है.  जो भी उम्मीदवार राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वो समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें. 

ये भी पढ़ें- UPTET 2026 Result कभी भी हो सकता है जारी, लिंक एक्टिव होते ही तुरंत करें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET SS 2025 Counselling, NEET SS 2025 Exam, NEET SS 2025 Exam Dates Revised
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com