विज्ञापन

कम CUET स्कोर में भी मिल जाएगा अच्छे कॉलेज में एडमिशन, बस करना होगा ये काम

DU Admission With Low CUET Score : CUET UG 2026 में कम स्कोर आने पर भी छात्रों के लिए DU के कई कॉलेजों में एडमिशन के अवसर हैं. इस दौरान सही प्रेफरेंस शीट और कोर्स चुनकर कई अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है.

कम CUET स्कोर में भी मिल जाएगा अच्छे कॉलेज में एडमिशन, बस करना होगा ये काम
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन कॉलेजों में मिलेगा कम स्कोर में भी एडमिशन

DU Admission With Low CUET Score : CUET UG 2026 का रिजल्ट आ चुका है और अब छात्रों की नजरें दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के एडमिशन प्रोसेस पर टिकी हैं. हर साल लाखों छात्र डीयू में एडमिशन का सपना देखते हैं, लेकिन कम CUET स्कोर के चलते कई छात्रों को नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में सीट नहीं मिल पाती है. लेकिन ऐसे छात्रों को निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि डीयू में कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां कम स्कोर पर भी एडमिशन मिल सकता है. इस दौरान सही कोर्स और समझदारी से तैयार की गई प्रेफरेंस शीट छात्रों के लिए नए अवसर खोल सकती है.

प्रेफरेंस शीट बनाते समय न करें ये गलती

कई छात्र अक्सर केवल बड़े कॉलेजों को ही अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल करते हैं. इससे सीट मिलने की संभावना कम हो सकती है. बेहतर होगा कि छात्र अपने स्कोर, पसंदीदा सब्जेक्ट और पिछले सालों के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करें. आइए अब उन कॉलेजों पर नजर डालते हैं, जहां कम स्कोर पर भी एडमिशन मिल सकता है - 

राम लाल आनंद कॉलेज

साउथ कैंपस में स्थित राम लाल आनंद कॉलेज पिछले कुछ सालों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है. यहां BA प्रोग्राम, लाइफ साइंसेज और दूसरे कई कोर्स उपलब्ध हैं. लगभग 650 से 720 के स्कोर वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है.

देशबंधु कॉलेज

देशबंधु कॉलेज डीयू का एक जाना-माना ऑफ-कैंपस कॉलेज है. यहां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के कई कोर्स उपलब्ध हैं. 630 से 700 के बीच स्कोर करने वाले छात्रों के लिए यहां एडमिशन की संभावना बन सकती है.

PGDAV कॉलेज

PGDAV कॉलेज साउथ कैंपस के अच्छे कॉलेजों में शामिल है. यह कॉमर्स और आर्ट्स पढ़ने वाले छात्रों के बीच काफी पॉपुलर है. 600 से 680 के आसपास स्कोर वाले उम्मीदवार यहां आवेदन करने पर विचार कर सकते हैं.

सत्यवती कॉलेज

नॉर्थ कैंपस के करीब स्थित सत्यवती कॉलेज अपनी मजबूत ह्यूमैनिटीज फैकल्टी के लिए जाना जाता है. यहां BA, B.Com और साइंस कोर्स उपलब्ध हैं. 620 से 690 के बीच स्कोर वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेजों में शामिल है. ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स के छात्रों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है. लगभग 620 से 700 स्कोर वाले छात्र यहां एडमिशन की उम्मीद कर सकते हैं.

साइंस छात्रों के लिए भी हैं कई अवसर

द्वारका स्थित भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स के लिए पॉपुलर है. वहीं आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज साइंस और रिसर्च कोर्सेज के लिए जाना जाता है. 600 से 720 के बीच स्कोर करने वाले साइंस छात्रों के लिए ये दोनों कॉलेज बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें - दिल्ली के इस मशहूर कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं CUET टॉपर देविना, यहां इतनी जाती है कटऑफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG 2026 Result, DU Admission, CUET UG 2026, Delhi University Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com