विज्ञापन

NEET परीक्षा को लेकर टेलीग्राम बैन, मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, सुरक्षा के लिए IAF और पैरामिलिट्री तैनात

NEET के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद ली जा रही है. साथ ही परीक्षा केंद्रों और पेपर की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस तैनात की गई है. शिक्षा मंत्री और कैबिनेट सचिव खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.

NEET परीक्षा को लेकर टेलीग्राम बैन, मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, सुरक्षा के लिए IAF और पैरामिलिट्री तैनात
NTA ने 14 जून 2026 को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे..और अब तक लगभग 16 लाख उम्मीदवार इन्हें सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं.

NEET की पुनर्परीक्षा के लिए सरकार कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती है, लिहाजा पहले टेलीग्राम (Telegram) को बैन किया अब मेडीकल के छात्रों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एनएमसी ने  (National Medical Commission) ने देश भर के मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजकर 20-21 को छुट्टियां न देने का आदेश दिया है. एनएमसी द्वारा जारी भेज पत्र में लिखा गया है कि मेडिकल छात्रों के पेपर लीक या चीटिंग में शामिल होने की बात सामने आई थी. इसी के चलते मेडिकल के छात्रों को दो दिन तक छुट्टी नहीं मिलेगी.

एनएमसी ने जारी पत्र में लिखा है कि विशेष परिस्थिति में ही मेडीकल के छात्रों को छुट्टी दी जाए. साथ ही पत्र में भी यह भी लिखा गया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को NEET की परीक्षा के मद्देनजर छात्रों को परीक्षा की पवित्रता को भंग न करने के बारे में जागरुक भी किया जाए.

बता दें कि इससे पहले NEET की परीक्षा के लिए Telegram बैन करने का फैसला लिया गया था साथ ही NEET के पेपर को ट्रांसपोर्ट करने के लिए IAF की मदद ली जा रही है और परीक्षा केंद्र और प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस का सहारा लिया जा रहा है. इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री और कैबिनेट सचिव NEET मामले में निगरानी रखे हुए हैं.

16 लाख छात्रों ने अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया 

प्रवेश पत्र के डाउनलोड की शिकायतों के बाद गुरुवार को NTA ने  NEET Exam के प्रवेश पत्र डाउन लोड करने के लिए बैंक डिटेल भरने की बाध्यता खत्म कर दी थी. अब छात्र बिना बैंक अकाउंट की डिटेल  भरे प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं. दरअसल, कई छात्रों ने बैंक अकाउंट रिफंड भरने में तकनीकी दिक्कत की शिकायत की थी. बता दें कि NTA ने 14 जून 2026 को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. और अब तक लगभग 16 लाख उम्मीदवार इन्हें सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- BTech CS नहीं बल्कि Industrial Engineering में छुपा है सुनहरा भविष्य, Apple के सीईओ ने भी चुनी थी यह इंजीनियरिंग ब्रांच

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
एसोसिएट एडिटर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से परास्नातक. 20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव, NDTV से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और ETV... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re-Exam 2026, NEET Re-Exam 2026 Key Changes, NEET Re-Exam 2026 On June 21, NEET Re-exam 2026 Latest Updates, NEET Re-exam 2026 Updates Via Whatsapp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com