NEET PG रिजल्ट के बाद अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) स्कोरकार्ड और आंसर-की जारी करने वाला है. इसके लिए 1 अक्टूबर की तारीख बताई गई थी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और आंसर-की चेक कर सकते हैं और यहीं से इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है. स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से 6 महीने तक वेबसाइट पर रहेगा, उम्मीदवार इस दौरान कभी भी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें NEET PG 2026 आंसर की
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए Public Notice वाले सेक्शन पर क्लिक करें
- यहां NEET PG Answer Key वाला लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- स्कोरकार्ड के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- NEET PG 2026 लिंक पर क्लिक करें
- यहां Application/Login वाला लिंक दिखेगा
- इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
- अपना NEET PG स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
अपने जवाब भी देख सकते हैं छात्र
NBEMS की तरफ से आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. ऐसे में छात्र अपने टिक किए गए जवाबों को देख सकते हैं और उन्हें आंसर की के साथ मिला सकते हैं. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो अपना स्कोरकार्ड संभालकर रखें और इसका प्रिंट जरूर ले लें. काउंसलिंग और एडमिशन के वक्त इसकी जरूरत पड़ेगी.
रिजल्ट के बाद स्कोरकार्ड क्यों जरूरी?
नीट पीजी का रिजल्ट जारी हो चुका है, ऐसे में सवाल है कि अब स्कोरकार्ड की जरूरत क्यों है. दरअसल रिजल्ट में 720 में से आए कुल नंबरों और रैंक का जिक्र होता है, लेकिन स्कोरकार्ड में कुल नंबर और सही-गलत जवाबों की संख्या भी होती है. इसके अलावा रैंक और कैगेटरी वाइज कट-ऑफ की जानकारी दी जाती है.
ये भी पढ़ें - ChatGPT और AI से पढ़ाई होगी आसान? जानिए कैसे स्मार्ट तरीके से पढ़कर बढ़ा सकते हैं नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं