विज्ञापन

NEET PG 2026: कई उम्मीदवारों को मिला गलत टेस्ट-सिटी का SMS, NBEMS ने पेश की सफाई

NEET PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त को होने वाला है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को एग्जाम की सिटी स्लिप जारी की है. कुछ उम्मीदवारों को SMS के जरिए टेस्ट-सिटी की गलत जानकारी मिलने खबर सामने आई है. इस मामले में अब NBEMS ने अपनी सफाई दी है.

NEET PG 2026: कई उम्मीदवारों को मिला गलत टेस्ट-सिटी का SMS, NBEMS ने पेश की सफाई
NBEMS ने 11 अगस्त को NEET PG 2026 टेस्ट-सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है.

NEET PG 2026 के कुछ उम्मीदवारों को SMS  के जरिए टेस्ट-सिटी की गलत जानकारी मिलने की खबर सामने आई है. इस मामले में अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की प्रतिक्रिया आई है. NBEMS ने साफ किया है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऐसा हुआ है. साथ ही बोर्ड ने जिन उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के जरिए टेस्ट-सिटी की गलत जानकारी  मिली है, उन्हें अब सही जानकारी भेज दी गई है. NBEMS ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वो सही जानकारी के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट को ही चेक करें.

NBEMS की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, "कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ उम्मीदवारों को SMS के जरिए बताई गई टेस्ट सिटी गलत थी. इसके बाद सही टेस्ट सिटी की जानकारी देने वाले SMS और ईमेल भेजे गए हैं. टेस्ट सिटी की सही जानकारी NBEMS की वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों के एप्लिकेंट पोर्टल पर भी पब्लिश कर दी गई है."

NBEMS ने उम्मीदवारों को नकली वेबसाइटों या गलत जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह देते हुए कहा, "हमेशा NBEMS की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. नकली वेबसाइटों और गलत जानकारी से सावधान रहें. सही अपडेट के लिए NBEMS की वेबसाइट देखें."

30 अगस्त को है एग्जाम

बता दें कि NBEMS ने 11 अगस्त को NEET PG 2026 टेस्ट-सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है.  इस स्लिप में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए अलॉट किए गए शहरों की जानकारी है. ताकि उम्मीदवार समय से अपनी एग्जाम वाले दिन की यात्रा की प्लानिंग कर सकें. NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को होने वाली है.

ये भी पढ़ें- NEET PG 2026: NBEMS ने खोली फाइनल करेक्शन विंडो, फोटो-साइन में गलती सुधारने का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG 2026, Neet Pg 2026 City Intimation Slip, NEET PG 2026 City Slip Correct Details, NBEMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com