विज्ञापन

ICMAI CMA Result 2025: इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें पास परसेंटेज और टॉपर शहरों का हाल

रिजल्ट के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रदर्शन के आंकड़े भी सामने आए हैं. इस बार जयपुर, गुंटूर और सूरत जैसे शहरों ने बाजी मारी है. इन शहरों से सबसे ज्यादा टॉपर्स निकले हैं, जो दिखाता है कि छोटे और मध्यम शहरों में भी प्रोफेशनल कोर्सेज को लेकर काफी क्रेज और बेहतरीन तैयारी है.

ICMAI CMA Result 2025: इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें पास परसेंटेज और टॉपर शहरों का हाल
इस बार कुल 3,245 छात्रों ने फाइनल परीक्षा पास कर 'कॉस्ट अकाउंटेंट' बनने का सपना पूरा किया है.

ICMAI declares CMA Dec 2025 results for Inter and Final courses : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुश्किल परीक्षा को पार किया जा सकता है. संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार कुल 75,129 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

क्या होता है ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? जिससे चेक होंगी CBSE बोर्ड की कॉपियां

इंटरमीडिएट परीक्षा का क्या रहा हाल?

CMA इंटरमीडिएट लेवल की बात करें, तो इस बार कुल 55,604 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. छात्रों को उनकी ग्रुप कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया था. आंकड़ों के अनुसार-

ग्रुप I

इसमें 29,375 छात्र बैठे, जिनमें से 24.59% छात्र पास हुए.

ग्रुप II

यहां 14,803 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और पास होने वालों का प्रतिशत 31.76% रहा.

दोनों ग्रुप

11,426 छात्रों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा साथ दी. इनमें से 22.87% ने दोनों ग्रुप क्लियर किए, जबकि 11.38% छात्र किसी एक ग्रुप में सफल रहे.

कुल मिलाकर 7,824 छात्रों ने इस बार अपना इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.

फाइनल परीक्षा के नतीजे

CMA के सबसे ऊंचे पायदान यानी फाइनल परीक्षा में 19,525 छात्र शामिल हुए थे. यहाँ का रिजल्ट भी काफी दिलचस्प रहा:

ग्रुप III

10,524 छात्रों में से 24.42% सफल हुए.

ग्रुप IV

5,091 छात्रों में से 33.79% को कामयाबी मिली.

दोनों ग्रुप

3,910 छात्रों ने दोनों ग्रुप की चुनौती स्वीकार की, जिसमें से 25.55% छात्र पूरी तरह सफल रहे और 16.14% ने कोई एक ग्रुप पास किया.

इस बार कुल 3,245 छात्रों ने फाइनल परीक्षा पास कर 'कॉस्ट अकाउंटेंट' बनने का सपना पूरा किया है.

इन शहरों के बच्चे हैं टॉपर्स

इस बार जयपुर, गुंटूर और सूरत जैसे शहरों ने बाजी मारी है. इन शहरों से सबसे ज्यादा टॉपर्स निकले हैं. कुल मिलाकर, इंटर और फाइनल दोनों लेवल को मिलाकर इस बार 11,069 छात्रों ने अपना कोर्स पूरा किया है. अगर आपने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया है आप जाकर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com