विज्ञापन

MP के मेधावी छात्रों को 16 सितंबर का इंतजार, 7,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कूटी, जानें कौन हैं योग्य

इस बार केवल 12वीं में 70 फीसदी या उससे अधिक नंबरों से पास होने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स ही पात्र होंगे. छात्रों को पेट्रोल या ई-स्कूटी में से एक ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा.

MP के मेधावी छात्रों को 16 सितंबर का इंतजार, 7,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कूटी, जानें कौन हैं योग्य
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,832 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया था.

MP Scooty Yojana 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार 16 सितंबर को 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी देने जा रही है. यह लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने सरकारी स्कूलों से 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. बता दें कि स्कूटी वितरण कार्यक्रम पहले 11 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अंतिम समय इसे संशोधित करके 16 सितंबर कर दिया गया.

एमपी स्कूटी योजना

किन्हें मिलेगी स्कूटी

स्कूटी वितरण योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी या उससे अधिक नंबर से पास हुए हैं. 

पेट्रोल या ई-स्कूटी, दोनों में से चुन सकेंगे ऑप्शन

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पेट्रोल स्कूटी और ई-स्कूटी में से किसी एक का चुनाव करने का ऑप्शन होगा. सरकार स्कूटी खरीदने के लिए स्टूडेंट्स को लगभग 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये तक की सहायता राशि देगी.

पिछले साल हजारों छात्रों को मिला था लाभ

विदित हो कि पिछले साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,832 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया था. भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बधाई दी गई थी और सुरक्षित वाहन चलाने, लाइसेंस बनवाने तथा नंबर प्लेट लगवाने की सलाह भी दी गई थी.

यह भी पढ़ें- PG मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, नए साल से मिलेगा ज्यादा पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com