विज्ञापन

MP Board Result: नरसिंहपुर का प्रदेश में फिर बजा डंका, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी में तीसरे स्थान पर रहा जिला

प्रदेश के पहले साक्षर जिले' में शुमार नरसिंहपुर ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित एमपी बोर्ड परीक्षा में कमाल किया है. स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के गृह जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों में प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. 

MP Board Result: नरसिंहपुर का प्रदेश में फिर बजा डंका, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी में तीसरे स्थान पर रहा जिला
NARSINGHPUR DISTRICT MARK IN THE STATE IN MP BOARD RESULTS 2026

MP Board Result 2026: नरसिंहपुर जिले के 10वीं और 12वीं के बच्चों ने एक बार फिर मेरिट सूची में प्रदेश में बड़ा नाम किया है. बुधवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए जिले के सात छात्रों ने अपनी जगह बनाई है. हाईस्कूल में जहां जिले की तीन बेटियों सहित 5 छात्रों ने गाड़े झंडे हैं. वहीं हायर सेकेंडरी में 2 छात्रों ने प्रदेश में परचम लहराया है.

प्रदेश के पहले साक्षर जिले' में शुमार नरसिंहपुर ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित एमपी बोर्ड परीक्षा में कमाल किया है. स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के गृह जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों में प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें-MP Board 12th Result: मजदूर के बेटे श्लोक ने रचा इतिहास, विज्ञान संकाय में बने स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना

परीक्षा परिणामों में प्रदेश में नरसिंहपुर जिले का तीसरा स्थान

नरसिंहपुर जिले ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी, दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम में मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. जिले का हाईस्कूल (10वीं) का परीक्षा परिणाम 91.21% रहा, जबकि हायर सेकेंडरी (12वीं) में 92.62% परीक्षार्थी सफल रहे. यह उपलब्धि जिले की शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है.

राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के 7 छात्रों ने रचा इतिहास

राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में नरसिंहपुर के 5 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिनमें 3 छात्राएं शामिल हैं. सबसे पहले गौरव पुरी ने 500 में 494 अंक हासिल करके प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया है. वहीं, जिले की अंशिका लोधी और कृष्णा कौरव 492 अंकों के साथ पाकर संयुक्त रूप से 8वां स्थान हासिल किया है. जिले में शिल्पा पटेल और प्रांजल सोनी ने 490 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है.

ये भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट में सुरक्षा तलाशी के दौरान कारतूस के साथ पकड़ा गया फ्रांसीसी नागरिक, हिरासत में लिया गया

हायर सेकेंडरी में जिले के दो छात्र प्रदेश में टॉपर बनकर उभरे हैं. 12वीं में जिले के दोनों होनहारों ने विज्ञान और गणित में अपनी चमक बिखेरी है. गणित समूह में आदित्य ने 485 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 8वां स्थान हासिल किया है. जीव विज्ञान समूह में जिले की माही साहू ने 482 अंकों के साथ 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. 

शिक्षा मंत्री ने अपने गृह जिले के छात्रों और शिक्षकों को दी बधाई

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है. प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले भर के छात्रों की सफलता पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अगले साल बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को प्रेरित किया है. 

ये भी पढ़ें-  महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com