Delhi School Scheme : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) इस हफ्ते से अपने स्कूलों के स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करेगा. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पहले स्टेप में लगभग 5.1 लाख बच्चों के बैंक खातों में करीब 70 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 31 अगस्त की समयसीमा तय किए जाने के बाद निगम ने 2026-27 एकेडेमिक सेशन के लिए 6,56,950 छात्रों को इस सहायता के लिए योग्य माना है. फिलहाल करीब 5.1 लाख स्टूडेंट्स के बैंक डिटेल्स अवलेवल है, जिनके खाते में पैसे भेजे जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
खाते में इतने रुपये आएंगे
न्यूज एजेंसी भाषा से एक अधिकारी ने बताया, '‘हर स्टूडेंट को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए 1,370 रुपये मिलेंगे. इस तरह पहले स्टेप में करीब 69.87 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे. जिन बच्चों के माता-पिता के पास बैंक खाते नहीं हैं उनके लिए खाते खोलने की कोशिश की जा रही है. वहीं, इंएक्टिव या अपडेट की जरूरत वाले खातों के डिटेल्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है.''
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में दाखिले और नाम वापस लेने की प्रोसेस पूरे एकेडेमिक सेशन के दौरान जारी रहने के कारण हर साल 31 अगस्त की टाइम लिमिट का पालन किया जाता है.
जिनके नहीं हैं खाते, उन्हें भी मिलेंगे पैसे
अधिकारियों ने बताया कि पिछले सालों में इस राशि के वितरण में देरी हुई थी और एक्टिव बैंक खाते नहीं होने के कारण अक्सर छात्रों को पैसे नहीं मिल पाते. निगम अब यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है कि जिन बच्चों के बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें भी भुगतान प्रक्रिया के दायरे में लाया जाए.
यह भी पढ़ें- Agniveer Rally 2026: रुड़की में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के कैंडिडेट्स देखें अपना शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं