विज्ञापन

Agniveer Rally 2026: रुड़की में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के कैंडिडेट्स देखें अपना शेड्यूल

अग्निवीर भर्ती रैली रुड़की में शुरू हो गई है. यूपी और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए जिलेवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जानिए किस दिन किस जिले के उम्मीदवारों को पहुंचना है और कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे.

Agniveer Rally 2026: रुड़की में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के कैंडिडेट्स देखें अपना शेड्यूल
भर्ती अधिकारियों ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, क्योंकि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी.

Agnivir Bharti Rally 2026 : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आज से रुड़की में शुरू हो रही है, जो 12 अक्टूबर तक चलेगी. इसका शेड्यूल जिलेवार जारी कर दिया गया है. बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है वो अब अगले चरण में शामिल होंगे. भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी. अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पद के लिए आयोजित होने वाली यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए है. ऐसे में आइए जानते हैं भर्ती में शामिल होने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखने हैं और किस डेट को किस जिले में भर्ती का आयोजन होगा.

भर्ती में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • रैली स्थल पर पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे-
  • प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र और 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लानी होंगी.
  • इसके अलावा एकेडेमिक प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्कूल चरित्र प्रमाणपत्र, धर्म प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र भी जरूरी है.
  • भर्ती अधिकारियों ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, क्योंकि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान इसकी जरूरत होगी.
  • एनसीसी और खेलकूद से जुड़े प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी अपने डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे.
  • सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की तीन-तीन फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है. बता दें जहां रैली हो रही है वहीं पर शपथ पत्र भी तैयार किए जाएंगे.

जिलेवार अग्निवीर भर्ती रैली शेड्यूल

  1.  5 अक्तूबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे.
  2. 10 अक्तूबर को लखनऊ, औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, महोबा और उन्नाव के उम्मीदवारों की रैली निर्धारित की गई है.
  3. वहीं 12 अक्तूबर को वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com