विज्ञापन

CBSE 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

CBSE ने क्लास 12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है. CBSE ने मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है. CBSE के पोर्टल पर जाकर छात्र अब 7 जून तक अप्लाई कर सकेंगे.

CBSE 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की डेडलाइन बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन
वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन करने की तारीख बढ़ाई गई.

सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं क्लास की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है. सीबीएसई के अनुसार छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकेंगे. सीबीएसई ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. बोर्ड ने 'X' पर लिखा, "स्टूडेंट्स के हित में, CBSE ने 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि स्टूडेंट्स को यह प्रोसेस पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और मदद मिल सके." पहले की डेडलाइन 6 जून (आधी रात) थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून (आधी रात) कर दिया गया है.

आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  1. सीबीएसई की postresult.cbseit.in/pvr पर जाकर री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की जा सकती है.
  2. होम पेज पर  'Verification & Re-evaluation' का लिंक होगा. इसपप क्लिक करें.
  3. अपने क्रेडेंशियल्स यानी रोल नंबर की मदद से लॉगिन करें.
  4. आप जिस भी विषय की आंसर शीट का वेरिफिकेशन या जिस प्रश्न का री-इवैल्यूएशन कराना चाहते हैं, उसको चुने.
  5. निर्धारित फीस भुगतान करें और सबमिट करें.

कितनी देनी होगी फीस

री-इवैल्यूएशन के लिए हर सवाल के लिए 25 रुपये देने होंगे. वहीं वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये प्रति विषय देने होंगे. वेरिफिकेशन का मतलब है कि आंसर शीट देखने और टोटलिंग की जांच करवाना अगर पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो बोर्ड फीस को  वापस कर देगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Re Evaluation 2026, Cbse 12 Board Exam, Cbse News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com