महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और निराश करने वाली खबर सामने आई है. भिवंडी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने तुरंत बड़ा कदम उठाते हुए 28 जून को होने वाली TET परीक्षा को रद्द कर दिया है.
वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक शुरू
पेपर लीक की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपातकालीन (Emergency) बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में पेपर लीक कैसे हुआ, इसके पीछे कौन लोग हैं और आगे इस तरह की गड़बड़ी को कैसे रोका जाए, इस पर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
जल्द घोषित होगी नई तारीख: प्रिया शिंदे
परीक्षा परिषद की उपायुक्त (Deputy Commissioner) प्रिया शिंदे ने इस पूरे मामले पर NDTV से खास बातचीत की. उन्होंने परीक्षा रद्द होने की पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, टाली गई 28 जून की परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं