विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Maharashtra SSC, HSC सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

Maharashtra SSC, HSC Supply Hall Ticket 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने महाराष्ट्र एसएससी, एसएससी सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2025 जारी कर दिया है. छात्रों को हॉल टिकट अपने स्कूल जाकर लेना होगा. 

Maharashtra SSC, HSC सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें
Maharashtra SSC, HSC सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2025 जारी
नई दिल्ली:

Maharashtra SSC & HSC Supply Hall Ticket 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 12 जून को महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री हॉल टिकट जारी किया है. स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर महाराष्ट्र एसएससी, एसएससी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को हॉल टिकट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे. प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर के बाद, छात्रों को हॉल टिकट का प्रिंटआउट मिलेगा. 

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी परीक्षा परिणाम की घोषणा 14 जून तक, कट-ऑफ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

हॉल टिकट में किसी छात्र का नाम, जन्म तिथि, विषय या माध्यम गलत है, तो उन्हें सुधार के लिए तुरंत मंडल बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना होगा. वहीं यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो छात्रों को हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना होगा, जिसे प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए.

यह उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो मार्च 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या अपने स्कोर में सुधार के लिए फिर से परीक्षा दे रहे हैं. महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी सप्लीमेंट्री हॉल टिकट आधिकारिक MSBSHSE वेबसाइट पर ‘एडमिट कार्ड' सेक्शन के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.

Work Visa देने वाले टॉप 5 देश, यूनाइटेड किंगडम नंबर वन पे, 2 साल रहने की अनुमति

महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to download Maharashtra SSC & HSC Supply Hall Ticket 2025?)

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं.

  • एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें.

  • ‘पेड स्टेटस एडमिट कार्ड' (नियमित आवेदकों के लिए) या ‘अतिरिक्त सीट नंबर एडमिट कार्ड' (देर से आने वाले आवेदकों के लिए) चुनें.

  • आवश्यक विवरण (सीट नंबर, पंजीकरण आईडी, आदि) दर्ज करें.

  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

लेखक के बारे में
img
पूनम मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Board, Maharashtra Board Exam, Maharashtra Board Supplementary  Exam 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com