71-Year-Old Ashok Bahar Appears for NEET Exam in Lucknow: 'मेरी मां मुझे डॉक्टर बनते देखना चाहती थी, उनका सपना था कि मैं अपने पिता की तरह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करूं. यह कहना है कि 71 साल के बुजुर्ग का जो लखनऊ में हजारों युवा प्रतिभागियों के बीच NEET का एग्जाम देने सेंटर पहुंचे. 71 साल के अशोक बहार मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल फर्टिलाइजर IDPL में UP/UK मर्केटिंग हेड रह चुके हैं. साथ ही VRS के बाद इसी क्षेत्र में विदेश मंत्रालय में कंसलेटेंट के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं. मां का सपना पूरा करने, वे कई साल से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए एग्जाम दे रहे हैं. हालांकि, इस बार का कई साल बाद NEET दिया है.
मां ने डॉक्टर लड़की से कराई शादी
NDTV से बात करते हुए अशोक बिहार ने बताया- उनके पिता डॉ. राम लाल बाहर लखनऊ में एक वरिष्ठ चिकित्सक थे. मां सावित्री बहार ने उन्हें लोगों की सेवा करते देखा. वे मुझे भी डॉक्टर बनते देखना चाहती थीं. इस कारण मां ने मेरी शादी भी एक डॉक्टर लड़की से कराई, जिससे डॉक्टर्स फैमिली बढ़ती रहे.

71-Year-Old Ashok Bahar Appears for NEET Exam in Lucknow
परिवार में 20 डॉक्टर, 5-6 देश के बाहर
पत्नी से मिली NEET एग्जाम देने की प्रेरणा
71 साल की आयु में नीट एग्जाम देने को लेकर अशोक बहार कहते हैं कि उम्र महज एक आंकड़ा है. मां सावित्री बहार मुझे पिता की तरह डॉक्टर बनते देखना चाहती थीं, उनका सपना पूरा करने के लिए ग्रेजुएशन टाइम से कई बार NEET-UG (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) दिए, लेकिन सफलता नहीं मिली. कई साल बाद फिर से मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देने की प्रेरणा पत्नी मंजू बहार से मिली. मैं उनसे काफी कुछ सीखता रहा हूं, उम्मीद है कि अब मां का सपना पूरा कर सकूं.
2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था
हेपेटोलॉजी डॉक्टर बनना चाहते हैं अशोक बहार
अशोक बहार ने बताया कि वो डॉक्टर बनकर हेपेटोलॉजी में विशेष योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लिवर कि समस्या देश में महामारी की तरह फैली हुई है, जिसकी शुरुवात फैटी लिवर से होती है. वे डॉक्टर बनकर लिवर की बीमारी से जूझ रहे लोगों का इलाज करना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं