विज्ञापन

लंदन में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, ये College दे रहा है Scholarship, जानें अप्लाई करने की प्रोसेस

King’s College London ने भारतीय पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए अपनी खास स्कॉलरशिप स्कीम का नया राउंड ओपन किया है. इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए स्टूडेंट्स को फीस में छूट मिलेगी और वो सितंबर 2026 से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकेंगे.

लंदन में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, ये College दे रहा है Scholarship, जानें अप्लाई करने की प्रोसेस
2026 राउंड के लिए आवेदन मई के अंत तक किए जा सकते हैं.

King's College London scholarship : अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, लेकिन महंगी फीस के बारे में सुनकर डर जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. ब्रिटेन की जानी-मानी यूनिवर्सिटी King's College London ने भारतीय छात्रों के लिए अपनी खास स्कॉलरशिप स्कीम का नया राउंड ओपन कर दिया है. यह स्कॉलरशिप खास तौर पर उन पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए है, जो पढ़ाई के बाद समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं. यूनिवर्सिटी का मानना है कि प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि खर्च कई बार छात्रों को आगे बढ़ने से रोक देता है.

यह भी पढ़ें- UNICEF Paid Internship 2026: स्टूडेंट्स के लिए इंटरनेशनल करियर बनाने का शानदार मौका, जानें प्रोसेस

क्या है Vice-Chancellor's Awards? (What is the Vice-Chancellor's Awards

King's College London की Vice-Chancellor's Awards स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों के लिए शुरू की गई एक खास योजना है. यह स्कॉलरशिप अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है. इसके तहत भारत से चुने गए स्टूडेंट्स को फीस में 5,000 पाउंड तक की छूट दी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कितने स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा - Number of Scholarships Available

इस स्कॉलरशिप के तहत भारत के 40 स्टूडेंट्स को चुना जाएगा. ये स्टूडेंट सितंबर 2026 से King's College London के कैंपस में फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट पढ़ाई करेंगे. अब तक इस स्कीम से 60 भारतीय स्टूडेंट फायदा उठा चुके हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई? - Eligibility Criteria

इस स्कॉलरशिप के लिए वही स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं:

जिन्हें King's College London में पहले ऑन-कैंपस पोस्टग्रेजुएट कोर्स का ऑफर मिल चुका हो.

जो यह दिखा सकें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अपनी स्किल और नॉलेज का इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिए करेंगे.

कौन-कौन से विषय शामिल हैं - Which subjects are eligible?

Latest and Breaking News on NDTV


यह स्कॉलरशिप कई फैकल्टी के स्टूडेंट्स के लिए खुली है, जिनमें शामिल हैं-

आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, लॉ, साइकोलॉजी एंड न्यूरोसाइंस, बिजनेस स्कूल, लाइफ साइंसेज एंड मेडिसिन, इंजीनियरिंग एंड साइंस, नर्सिंग, और सोशल साइंस एंड पब्लिक पॉलिसी.

भारत से पुराना नाता - Longstanding Connection with India

King's College London का भारत से पुराना रिश्ता रहा है. यह यूनिवर्सिटी ब्रिटेन की पहली यूनिवर्सिटीज में से एक थी, जहां संस्कृत और बंगाली पढ़ाई जाती थी. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री सरोजिनी नायडू भी इस यूनिवर्सिटी की जानी-मानी पूर्व छात्रा रही हैं.

छात्रों का अनुभव - Student Experience

पहले की स्कॉलरशिप विजेता तिलोत्तमा बताती हैं कि इस अवॉर्ड ने उन्हें सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं दी, बल्कि रिसर्च और क्रिएटिव कामों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया.

आवेदन की अंतिम तारीख - Application Deadline

2026 राउंड के लिए आवेदन मई के अंत तक किए जा सकते हैं. इच्छुक छात्र King's College London की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

जो भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई के साथ समाज में बदलाव लाने का सपना देखते हैं, उनके लिए King's College London की यह स्कॉलरशिप एक बढ़िया मौका है. 






 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com