विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

KBC 17 का सवाल: भारत के किस स्कूल से पढ़े हैं माइक्रोसॉफ्ट और एडोब के CEO?

आपको बता दें कि हैदराबाद पब्लिक स्कूल से निकले इन छात्रों ने अपनी मेहनत और काबीलियत के दम पर आज दुनिया की दो सबसे प्रभावशाली कंपनियों का नेतृत्व किया है.

KBC 17 का सवाल: भारत के किस स्कूल से पढ़े हैं माइक्रोसॉफ्ट और एडोब के CEO?
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, एक ही स्कूल के छात्र रह चुके हैं.

KBC Question season 17 : कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 17वें सीजन में हाल ही में एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. सवाल था - "भारत के किस स्कूल से माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के सीईओ ने पढ़ाई की है?" इसका सही जवाब है हैदराबाद पब्लिक स्कूल.

KBC में एक करोड़ जीतने पर खाते में कितने आते हैं? बहुत कम लोगों को पता है इसका जवाब

यह भारत के लिए बेहद गर्व की बात है कि ग्लोबल टेक्नोलॉजी जगत के दो सबसे बड़े नाम, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, एक ही स्कूल के छात्र रह चुके हैं. यह सिर्फ एक जनरल नॉलेज का सवाल नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि इंडियन एजुकेशन सिस्टम ग्लोबल लेवल पर लीडर तैयार करने की कैपेबैलिटी रखता है.

आपको बता दें कि हैदराबाद के बेगमपेट के इस प्रतिष्ठित स्कूल की स्थापना 1923 में हुई थी. हैदराबाद पब्लिक स्कूल से निकले इन छात्रों ने अपनी मेहनत और काबीलियत के दम पर आज दुनिया की दो बड़ी टेक कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kbc, Kbc Question, Kbc 17, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com