विज्ञापन

Karwa Chauth Holiday 2026: करवा चौथ पर हिमाचल के अलावा किन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं? यहां देखिए लिस्ट

करवा चौथ पूरे देश के लिए अनिवार्य केंद्रीय पब्लिक हॉलीडे (Gazetted Holiday) की सूची में नहीं आता है. इसलिए इसे लेकर अलग-अलग राज्यों और शिक्षा विभागों की नीतियां अलग-अलग हैं.

Karwa Chauth Holiday 2026: करवा चौथ पर हिमाचल के अलावा किन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं? यहां देखिए लिस्ट
कई जगह इसे ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) की सूची में रखा जाता है.

UP Basic Shiksha Parishad Karwa Chauth Leave : करवा चौथ का पावन पर्व हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. साल 2026 में यह त्योहार 29 अक्टूबर को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. अमूमन इस दिन सरकारी व निजी दफ्तरों में केवल महिला कर्मचारियों को ही विशेष अवकाश की सुविधा मिलती है. लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश सरकार ने करवा चौथ पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी छुट्टी देने का बड़ा फैसला किया है.

हिमाचल के इस अनोखे फैसले के बीच अब उत्तर भारत के अन्य राज्यों-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छात्र, अभिभावक और शिक्षक यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या 29 अक्टूबर को स्कूलों में पढ़ाई होगी या छुट्टी रहेगी? तो आइए जानते हैं कहां-कहां बंद रहेगा...

1- दिल्ली

दिल्ली सरकार की ओर से जारी साल 2026 के ऑफिशियल लीव कैलेंडर के अनुसार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. हालांकि, प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं, यह पूरी तरह संबंधित स्कूल मैनेजमेंट के सर्कुलर और नोटिस पर निर्भर करेगा. ऐसे में अभिभावक स्कूल नोटिस को पढ लें. 

2- उत्तर प्रदेश

वहीं, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर के मुताबिक 29 अक्टूबर 2026 को अवकाश है, लेकिन यह महिला शिक्षिकाओं के लिए घोषित स्पेशल लीव है. ऐसे में छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, यह स्थानीय स्तर पर पुरुष शिक्षकों व स्टाफ की उपलब्धता पर तय होगा. 

3- बिहार और झारखंड

बिहार में साल 2026 के सरकारी स्कूल कैलेंडर में 29 अक्टूबर को कोई अवकाश दर्ज नहीं है और झारखंड के सरकारी कैलेंडर के मुताबिक 29 अक्टूबर को पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी.
कुल मिलाकर दोनों ही राज्यों में स्कूल, कक्षाएं और प्रशासनिक कार्य सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगे.

4- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश

इन राज्यों में करवा चौथ पर अवकाश स्थानीय शिक्षा अधिकारियों और संबंधित स्कूल प्रबंधन के विवेक पर निर्भर करता है. कई जगह इसे ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) की सूची में रखा जाता है. महिला शिक्षकों को छुट्टी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि विद्यार्थियों की छुट्टी तय है. इसके लिए आपको स्कूल से कंफर्म करना होगा.

यह भी पढ़ें- चक्रवात 'अर्नब' का तांडव, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com