Schools Closed Due to Cyclone Arnab : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे भीषण तीव्रता के साथ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकरा गया. लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया. विशाखापट्टनम में तो रौद्र रूप देखने को मिला, जहां 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3:00 बजे तक यानी मात्र 18 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. ऐसे में तूफान के खतरे और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद रखने के कड़े आदेश दिए हैं.
कहां-कहां बंद हैं स्कूल और कॉलेज?
ओडिशाभारी बारिश के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 सेंसिटिव जिलों में स्कूलों को इमीडिएट इफेक्ट्स से बंद रखने का फैसला किया है. इनमें दक्षिणी ओडिशा के प्रमुख जिले गंजम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर शामिल हैं, जहां स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगें.
झारखंडमौसम विभाग द्वारा राज्य के 9 जिलों- रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी के बीच रांची और लोहरदगा में केजी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
आंध्र प्रदेशवहीं, चक्रवात प्रभावित तटीय क्षेत्रों में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही टूरिस्ट व स्थानीय लोगों के लिए समुद्र तटों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और तटीय मार्गों पर आवाजाही ठप है.
अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारीकैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन की अगुवाई में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) ने हालात की समीक्षा की है. मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात के असर से झारखंड में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है. इसके साथ ही तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें- दिवाली से लेकर भैया दूज और छठ तक, नवंबर में कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं