विज्ञापन

JPSC ने 25 से 27 जुलाई को होनेवाली संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित की

JPSC Exam Postponed: 25 जुलाई से शुरू होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया गया है. इस एग्जाम के अलावा 8 अन्य एग्जाम भी फिलहाल स्थगित किया गया है.

JPSC ने 25 से 27 जुलाई को होनेवाली संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित की
JPSC Exam Postponed: अनियमितताओं के कारण स्थगित की गई परीक्षा.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 2025 को स्थिगित कर दिया है. JPSC ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 2025, जो 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 तक आयोजित होने वाली थी, उसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. यह एग्जाम 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची में होने वाला था. एग्जाम कैंसल होने से उम्मीदवारों में निराशा पैदा हो गई है. ये उम्मीदवार लंबे समय से इस एग्जाम की तैयारी कर रहे थे. वहीं एग्जाम से कुछ ही दिन पहले इस कैंसल कर दिया गया.

आयोग ने नोटिफिकेशन में क्या कहा

यह परीक्षा सरकारी निर्देशों और परीक्षा के आयोजन में सामने आई अनियमितताओं के कारण स्थगित कर दी गई है. आयोग ने प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर 2026 में शामिल बाकी परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक रोक दिया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो JPSC की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, यहां पर ही एग्जाम की अलगी तारीख की जानकारी दी जाएगी.

आयोग के अनुसार, "झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज़ मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने आगे कहा कि यह फैसला सरकार के निर्देशों और परीक्षा के आयोजन में हुई अनियमितताओं के कारण लिया गया है. 9 जुलाई को जारी प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर 2026 में बताई गई बाकी परीक्षाओं को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है."

950 अकों का था मेन्स एग्जाम

JPSC मेन्स एग्जाम में कुल छह सब्जेक्टिव की लिखित परीक्षा होनी थी. जो उम्मीदवाक इस एग्जाम को पास करते, उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है. मेन्स कुल 950 अंकों का था. इंटरव्यू कुल 100 अंकों का और कुल मेरिट 1,050 अंक थे.

ये भी पढें-बढ़ई की बेटी का कमाल: आंध्र प्रदेश की 14 साल की जेसी 'मिशन शक्तिसैट' के लिए हुई सिलेक्ट, रचेंगी इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC Mains 2025 Postponed, JPSC Mains New Exam Date, JPSC Mains Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com