विज्ञापन

J&K में अब खुलेंगी देश-विदेश की नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, स्थानीय युवाओं को एडमिशन और नौकरी में 25% आरक्षण

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026 लागू कर दिया है. अब राज्य में खुलेंगी देश-विदेश की नामी यूनिवर्सिटीज, स्थानीय युवाओं को एडमिशन और नौकरी में मिलेगा 25 फीसदी आरक्षण और 10 फीसदी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा.

J&K में अब खुलेंगी देश-विदेश की नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, स्थानीय युवाओं को एडमिशन और नौकरी में 25% आरक्षण
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को इस नई नीति के लिए शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस को बधाई देते हुए इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर बताया.
Representative image (AI)

Jammu and Kashmir Private Universities Rules 2026 : जम्मू-कश्मीर के छात्रों को अब हायर एजुकेशन (Higher Education) के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों या विदेश जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने 'जम्मू-कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स, 2026' (Private Universities Rules, 2026) की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इस ऐतिहासिक फैसले से घाटी में देश और दुनिया के बड़े व नामी शिक्षण संस्थानों के खुलने का रास्ता साफ हो गया है. सबसे खास बात यह है कि इन नई यूनिवर्सिटीज में स्थानीय लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है.

स्थानीय युवाओं को एडमिशन और नौकरी में 25 फीसदी आरक्षण

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नए नियमों को बेहद ट्रांसपेरेंसी और जवाबदेह बनाया गया है. इसके तहत जम्मू-कश्मीर में खुलने वाली हर प्राइवेट और विदेशी यूनिवर्सिटी में स्थानीय निवासियों (J&K Domiciles) को पढ़ाई के लिए दाखिले (Admissions) और वहां निकलने वाली नौकरियों (Employment) दोनों में 25 फीसदी रिजर्वेशन देना जरूरी होगा. इसके अलावा, यूनिवर्सिटी खोलने की मंजूरी की प्रोसेस को आसान बनाया गया है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि इस नए ढांचे से प्रदेश में बड़ा निवेश आएगा और स्थानीय युवाओं के लिए पढ़ाई व रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे.

सीएम ने कहा कि इस पहल से विज्ञान एवं तकनीक (STEM), मेडिकल, कानून (Law), बिजनेस स्टडीज और लिबरल आर्ट्स जैसे बड़े फिल्ड्स में नए संस्थान खुलेंगे. इससे जम्मू-कश्मीर रिसर्च और हायर एजुकेशन का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा.

गरीब छात्रों को स्कॉलरशिप और डोनेशन पर पूरी तरह रोक

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में मनमानी रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं-

10 फीसदी छात्रों को स्कॉलरशिप

हर प्राइवेट यूनिवर्सिटी को अपने कुल छात्रों में से कम से कम 10 फीसदी छात्रों को योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर स्कॉलरशिप देनी होगी, ताकि गरीब परिवारों के होनहार बच्चे भी आसानी से पढ़ सकें.

डोनेशन पर बैन

कोई भी संस्थान दाखिले के नाम पर कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकेगा. फीस को नियंत्रित रखने के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं.

सख्त निगरानी

ये सभी संस्थान जम्मू-कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रेगुलेटरी अथॉरिटी की निगरानी में काम करेंगे और इन्हें खुलने के 5 साल के भीतर मान्यता (Accreditation) लेना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जल्द लगेगी लगाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com