विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जल्द लगेगी लगाम

Free uniform scheme in government schools J&K : जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में मिलेगी फ्री बुक्स और यूनिफॉर्म. शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने प्राइवेट स्कूलों की महंगी किताबों पर लगाम लगाने और J&K बैंक भर्ती में उम्र सीमा 40 साल करने की मांग की.

जम्मू-कश्मीर सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जल्द लगेगी लगाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर बैंक (J&K Bank) भर्ती में उम्मीदवारों के लिए तय की गई उम्र सीमा पर भी अपनी बात रखी.

Free textbooks in Jammu and Kashmir schools : जम्मू-कश्मीर राज्य की शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को बिल्कुल मुफ्त किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म दी जाएगी. सरकार का मकसद यह है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के साथ बराबरी से खड़े हो सकें और उनके मन में किसी भी तरह की हीन भावना न रहे. 

सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़ेगा लोगों का रूझान

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने कहा कि इससे न केवल गरीब अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि आम लोगों का रुझान भी सरकारी स्कूलों की तरफ तेजी से बढ़ेगा. उन्होंने जोर देकर कहा, "हम प्राइवेट स्कूलों को ही हमेशा तवज्जो क्यों दें? हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बेहद मेहनती हैं, बस उन्हें सही संसाधन देकर प्राइवेट स्कूलों के स्तर पर लाना हमारी जिम्मेदारी है."

अभिभावकों की सहूलियत के लिए सरकार ने बुक्स डे (Books Day) पहल की शुरुआत की है, ताकि किसी भी गरीब परिवार को अपने बच्चों के लिए किताबें खरीदने में परेशानी न उठानी पड़े.

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और महंगी किताबों पर कसेगा शिकंजा

निजी स्कूलों में किताबों के नाम पर हो रही खुली लूट पर शिक्षा मंत्री ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि आज प्राइवेट स्कूलों में बहुत महंगी किताबें बेची जा रही हैं, जिस पर इन संस्थानों को तुरंत विचार करना चाहिए. शमीमा फिरदौस ने कड़े शब्दों में कहा, "प्राइवेट स्कूलों ने जो 6,000, 7,000 और 10,000 तक के बुक सेट बना रखे हैं, हम उसके खिलाफ बहुत जल्द एक कड़ा सरकारी आदेश (Order) जारी करने जा रहे हैं."

यह भी पढ़ें- UP में 12वीं के बाद लेखपाल कैसे बनें? बिना इंटरव्यू सीधे सरकारी नौकरी, जानें योग्यता, परीक्षा और सैलरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com