How to become UP Lekhpal after 12th : जमीन की नाप-जोख करनी हो, खसरा-खतौनी देखना हो, या सरकारी योजनाओं का लाभ पाना हो, गांव का हर व्यक्ति सबसे पहले किसके पास जाता है? लेखपाल के पास जाता है, जिसे गांव देहात में पटवारी भी कहते हैं. यह नौकरी यूपी में तो बहुत रसूख और इज्जतदार मानी जाती है. यही वजह है कि यूपी में 12वीं पास युवाओं के बीच यह नौकरी बेहद लोकप्रिय है. जब भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इसकी भर्तियां निकालता है, तो लाखों युवा किस्मत आजमाने पहुंच जाते हैं. अगर आप भी 12वीं के बाद लेखपाल बनने का सपना देख रहे हैं, तो जानिए योग्यता, सैलरी से लेकर एग्जाम पैटर्न
लेखपाल का काम क्या होता है?
सबसे पहले जानते हैं लेखपाल का काम क्या होता है-
- गांवों की जमीनों का पूरा लेखा-जोखा और सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्त रखना.
- खेतों का नक्शा संभालना और जमीन की नाप-जोख करना.
- बाढ़, सूखा या पाला पड़ने पर फसलों के नुकसान का जायजा लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजना.
- सरकारी योजनाओं को गरीब ग्रामीणों तक पहुंचाना.
कौन कर सकता है अप्लाई?
कितनी चाहिए पढ़ाईआपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (10+2) होना जरूरी है. कुछ भर्तियों में कंप्यूटर की नॉलेज भी मांगते हैं. इसके लिए 'CCC' (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है.
आयु सीमा- इस पद की भर्ती के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
- वहीं, इस भर्ती के लिए यूपी के मूल निवासी SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत 5 साल की छूट मिलती है.
- इस भर्ती के लिए आवेदन कर्ता का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है.
यूपी में लेखपाल बनने के लिए इंटरव्यू नहीं होता. आपको सिर्फ दो स्टेप्स में एग्जाम पास करनी होती है:
स्टेप 1
सबसे पहले आपको UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET पास करनी होगी. इसी परीक्षा के नंबरों के आधार पर आपको मेन एग्जाम के लिए सिलेक्ट किया जाता है.
स्टेप 2
अब आपको मेन एग्जाम पास करना होता है. इसमें 100 नंबर का लिखित पेपर होता है, जिसमें MCQ सवाल पूछे जाते हैं. इसमें 4 सब्जेक्ट होते हैं- सामान्य हिंदी, मैथ, जी के (GK), और ग्राम समाज एवं विकास.
दस्तावेज सत्यापनमेन एग्जाम की मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आपके कागजों की जांच होती है और आपको सीधे सरकारी नौकरी मिल जाती है.
सैलरी और सुविधाएं क्या मिलती हैं?7वें वेतन आयोग के अनुसार, लेखपाल का शुरुआती पे-स्केल 5,200 से 20,200 होता है, जिसका ग्रेड पे 2,000 है. इसके साथ DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते मिलते हैं, जिससे हर महीने एक शानदार इन-हैंड सैलरी हाथ में आती है.
यह भी पढ़ें- शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को क्या कहते हैं? यहां जानिए कोर्स से लेकर सैलरी की फुल डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं