JEE MAIN ANSWER KEY 2026 out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 (JEE Main Session 1) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. NTA ने परीक्षा की Answer Key और छात्रों की Response Sheet आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. अगर आपने भी इंजीनियरिंग के इस बड़े एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लिया था, तो अब आप चेक कर सकते हैं कि आपके कितने सवाल सही हुए हैं और आपका स्कोर क्या रह सकता है.
JEE MAIN ANSWER KEY 2026 direct link
JEE (Main) 2026 | Session 1
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
📢 JEE (Main) 2026 – Session 1 Update
📝 Provisional Answer Key & Response Sheet
🗓️ Answer Challenge Window: 04–05 February 2026
📊 Final Result Declaration: By 12 February 2026
🔗 https://t.co/BVhxuC0BBE
📧 jeemain@nta.ac.in | ☎️ 011-40759000… pic.twitter.com/snMiIqUs6v
बता दें कि जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षाएं 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थीं. शुरुआती चार दिनों में बीई/बीटेक (Paper 1) के लिए दो शिफ्ट में एग्जाम हुए थे, जबकि आखिरी दिन आर्किटेक्चर और प्लानिंग (Paper 2) की परीक्षा हुई थी.
अगर आप पहले सेशन के एग्जाम से संतुष्ट नहीं हैं या स्कोर सुधारना चाहते हैं, तो सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका न गंवाएं. सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 25 फरवरी 2026 तक चलेगी. छात्र जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं