विज्ञापन

IIT-MIT से कम नहीं है देश की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी, ऐसे मिलता है एडमिशन

Gati Shakti Vishwavidyalaya Vadodara: गुजरात के वडोदरा में भारत की पहली रेलवे यूनिवर्सिटी है, जहां कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं. यहां एडमिशन पाना इतना आसान नहीं है, साथ ही फीस भी काफी ज्यादा नहीं है.

IIT-MIT से कम नहीं है देश की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी, ऐसे मिलता है एडमिशन
भारत की पहली रेलवे यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन

मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे कोर्स कराने वाली यूनिवर्सिटीज के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक रेलवे यूनिवर्सिटी भी है? भारत में रेलवे और ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र के लिए एक खास यूनिवर्सिटी है. गुजरात के वडोदरा में स्थित इस यूनिवर्सिटी का नाम 'गति शक्ति यूनिवर्सिटी' है. इसे पहले National Rail and Transportation Institute (NRTI) के नाम से जाना जाता था.रेलवे, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में पढ़ाई और रिसर्च के लिए इस स्पेशल यूनिवर्सिटी को बनाया गया है. 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा 

इस खास यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है और ये  रेल मंत्रालय के तहत आती है. इसका उद्देश्य भारत के परिवहन क्षेत्र को आधुनिक और कुशल बनाने के लिए ट्रेन्ड पेशेवर तैयार करना है. इस यूनिवर्सिटी में कई तरह के कोर्स भी कराए जाते हैं. 

यूनिवर्सिटी में कराए जाते हैं ये कोर्स 

गति शक्ति यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और रिसर्च स्तर पर कई तरह के प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स चलाए जाते हैं. इन कोर्सेस में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, रेल सिस्टम एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एंड रेल इंजीनियरिंग और एविएशन इंजीनियरिंग जैसे कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में बीबीए और ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी में बीएससी जैसे कोर्स भी हैं. 

कैसे मिलता है एडमिशन?

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए JEE Main के स्कोर और कट-ऑफ को देखा जाता है. बीटेक में इसी आधार पर दाखिले होते हैं. वहीं बाकी कुछ कोर्सेस के लिए यूनिवर्सिटी अपना एंट्रेंस एग्जाम लेती है या फिर CUET, CAT और MAT एग्जाम के स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. 

कितनी लगती है फीस?

गति शक्ति विश्वविद्यालय की फीस भी बहुत ज्यादा नहीं रखी गई है. इसके अलावा यहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप भी मिलती है. यहां का फीस स्ट्रक्चर कुछ ऐसा है - 

  • B.Tech कोर्स के लिए करीब 1.5 लाख से 2 रुपये लाख सालाना 
  • BBA/B.Sc के लिए करीब 80,000 से 1.2 रुपये लाख सालाना 
  • MBA के लिए करीब 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये सालाना

ये भी पढ़ें - IIT धनबाद को हर साल एक करोड़ देने वाले अमृत सागर कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gati Shakti Vishwavidyalaya, Gati Shakti University, Railway University In Gujarat's Vadodara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com