Rail and Transportation Institute: गुजरात के वडोदरा में स्थित नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट ( National Rail and Transportation Institute) को कैबिनेट ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central University) का दर्जा दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वडोदरा स्थित राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान (NRTI) को गति शक्ति विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस यूनिवर्सिटी को अब गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti University) के नाम से जाना जाएगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. CUET 2022: स्लॉट 1 परीक्षा खत्म तो कहीं स्लॉट 2 परीक्षा हुई रद्द, ट्विटर पर दिखा छात्रों का दर्द
NIRF Ranking 2022: IIT मद्रास देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान, टॉप 13 में DU भी
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वहीं, रेलेव मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल नेटवर्किंग साइट कू ऐप पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने कू किया, 'इस गुरु पूर्णिमा, राष्ट्र को आत्मनिर्भर परिवहन और लॉजीस्टिक क्षेत्र के विकास के लिए अत्याधुनिक शिक्षा, कौशल और अनुसंधान केंद्र मिलता है.
गुजरात के वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय को आज #Cabinet द्वारा अनुमोदित किया गया है.'
गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti University)
भारत सरकार ने नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (National Rail and Transportation Institute) को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है. अब रेल एंड ट्रांसपोट्रेशन इंस्टीट्यूट को गति शक्ति विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा. इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी से यूनिवर्सिटी में अपग्रेड किया जाएगा. फिर इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दिया जाएगा. यह शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र होगा. गति शक्ति विश्वविद्यालय में परिवहन सेक्टर से जुड़े शिक्षण, प्रशिक्षण, कौशल और शोध को बढ़ावा दिया जएगा. यही नहीं इसका इस्तेमाल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर और स्पेशलाइज्ड लैबोरेटरी के रूप में भी किया जाएगा.
वर्तमान में नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI ) परिवहन प्रौद्योगिकी में बीएससी, परिवहन प्रबंधन पाठ्यक्रमों में बीबीए और रेलवे सिस्टम इंजीनियरिंग और इंटीग्रेशन में एमएससी करता है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि चूंकि सरकार की रेल, सड़क और समुद्री बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं में 100 लाख करोड़ रुपये लगाने की योजना है, इसलिए विश्वविद्यालय आवश्यक अनुसंधान और कुशल जनशक्ति देगा.CBSE, CISCE Result Live 2022: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स
"छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पल": CUET परीक्षा पर यूजीसी चेयरमैन ने NDTV से की खास बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं