विज्ञापन

IIT Jodhpur Post-Doctoral Fellowship 2026: पीएचडी धारकों के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 80 हजार रुपये

इस फेलोशिप की एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगी. यह फेलोशिप शोधकर्ताओं को रिसर्च जारी रखने और आपके एकेडेमिक एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का चांस देगी.

IIT Jodhpur Post-Doctoral Fellowship 2026: पीएचडी धारकों के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 80 हजार रुपये
इस फेलोशिप की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक वित्तीय सहयोग है.

Post Doctoral Fellowship : पीएचडी डिग्री धारकों के लिए शानदार खबर है. आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) ने अपने पोस्ट डॉक्टोरल फोलशिप 2026 ( Post-Doctoral Fellowship 2026) कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगें हैं. बता दें इस फेलोशिप के लिए जो शोधकर्ता सिलेक्ट होंगे उन्हें हर महीने 80,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. अगर आप इस फेलोशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले जान लीजिए कौन कर सकता है आवेदन और कैसे करें अप्लाई.

फेलोशिप डिटेल्स

कौन कर सकता है आवेदन?

फेलोशिप के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी प्रासंगिक विषय में पीएचडी पूरी की हो. हालांकि, अलग-अलग रिसर्च क्षेत्रों और पदों के लिए पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं.

ऐसे में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने शोध क्षेत्र से संबंधित योग्यता और आवश्यकताओं की जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.

हर महीने मिलेगा 80 हजार रुपये स्टाइपेंड

इस फेलोशिप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 80,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा. यह राशि शोधकर्ताओं को आर्थिक रूप से सहयोग देने के साथ-साथ उन्हें अपने शोध कार्य पर पूरी तरह फोकस करने में मदद करेगी.

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक उम्मीदवार IIT Jodhpur की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उन्हें फेलोशिप से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए और सभी शैक्षणिक व शोध दस्तावेज तैयार रखने चाहिए.

संस्थान ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें.

यह भी पढ़ें- 12 और 13 दिसंबर को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com