विज्ञापन

12 और 13 दिसंबर को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस

CTET 2026 की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है. CBSE के अनुसार परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित होगी. जानिए परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे.

12 और 13 दिसंबर को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाले एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले CTET पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.

CTET Notification : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के 22वें संस्करण की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जारी सूचना के अनुसार CTET का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा.

सिटी स्लिप कब होगी जारी?

CBSE द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले CTET पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

जारी नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले CTET पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें.

क्यों जरूरी है सीटेट

बता दें कि CTET देश की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है. केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए CTET के सर्टिफिकेट की अहम भूमिका होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com