Career in Data Science: डेटा साइंस तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक बन चुका है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, आईटी, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और शिक्षा जैसे लगभग हर क्षेत्र में डेटा साइंटिस्ट की मांग बढ़ रही है. इस काम के लिए अच्छी सैलरी मिल रही है और इसमें करियर ग्रोथ के मौके भी हैं. इस कारण बड़ी संख्या में छात्र इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. लेकिन केवल डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है. अगर आपको इस फील्ड में तेजी से ग्रोथ चाहिए तो सीखने होंगे 7 स्किल्स. जानें इनके बारे में.
1. Python
डेटा साइंस में सबसे पहले प्रोग्रामिंग की मजबूत समझ होना जरूरी है. Python सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है, जबकि R का उपयोग भी डेटा विश्लेषण और सांख्यिकीय मॉडलिंग में किया जाता है. Python सीखने के बाद आप Pandas, NumPy, Matplotlib और Scikit-learn जैसी लोकप्रिय लाइब्रेरी का इस्तेमाल करना सीख सकते हैं.
2. SQL और Database Management
डेटा साइंटिस्ट का अधिकांश समय डेटा को खोजने, व्यवस्थित करने और विश्लेषण करने में जाता है. इसके लिए SQL (Structured Query Language) सीखना बेहद जरूरी है. इसे सीख लेने से डेटाबेस से डेटा निकाल सकते हैं.
3. Statistics और Mathematics
डेटा साइंस केवल कोडिंग तक सीमित नहीं है. अच्छी Statistics और Mathematics की समझ के बिना डेटा का सही विश्लेषण करना मुश्किल होता है. इसलिए Probability, Regression, Hypothesis Testing, Linear Algebra, Basic Calculus की समझ होनी चाहिए.
4. Machine Learning
डेटा साइंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा Machine Learning है. इसकी मदद से ऐसे मॉडल तैयार किए जाते हैं, जो डेटा के आधार पर भविष्यवाणी (Prediction) कर सकें या पैटर्न पहचान सकें.
5. Data Visualization
डेटा का विश्लेषण तभी उपयोगी होता है, जब उसे आसानी से समझाया जा सके. इसलिए Data Visualization एक जरूरी स्किल है. इसके लिए इन टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है- Tableau, Power BI, Matplotlib, Plotly.
6. Problem Solving और Analytical Thinking
एक सफल डेटा साइंटिस्ट केवल डेटा का विश्लेषण नहीं करता, बल्कि बिजनेस की समस्याओं का समाधान भी खोजता है. इसके लिए जरूरी है- डेटा के आधार पर फैसले लेना, पैटर्न पहचानने की क्षमता आदि.
7. Communication और Business Understanding
डेटा साइंटिस्ट का काम केवल मॉडल बनाना नहीं है. उसे अपने टीम, मैनेजर और क्लाइंट को आसान भाषा में समझाना भी है. इसके अलावा बिजनेस की जरूरतों को समझना भी जरूरी है, ताकि सही डेटा का विश्लेषण करके उपयोगी सुझाव दिए जा सकें.
डेटा साइंस सीखने के बाद इन क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है-
- आईटी कंपनियां
- बैंकिंग और फाइनेंस
- हेल्थकेयर
- ई-कॉमर्स
- टेलीकॉम
- मैन्युफैक्चरिंग
- डिजिटल मार्केटिंग
- सरकारी और रिसर्च संस्थान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं