हर साल लाखों छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) में शामिल होते हैं. यह परीक्षा केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और कई निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का प्रमुख माध्यम बन चुकी है. लेकिन कई बार व्यक्तिगत कारणों, स्वास्थ्य समस्याओं, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत या अन्य परिस्थितियों के कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पाते हैं. अगर आप भी CUET UG 2026 में शामिल नहीं हो पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आपके पास अभी भी उच्च शिक्षा के कई विकल्प मौजूद हैं.
यहां मिल सकता है एडमिशन
यदि आपके 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हैं, तो मेरिट आधारित प्रवेश के लिए प्राइवेट यूनिवर्सिटीज से संपर्क कर सकते हैं. अक्सर ये विश्वविद्यालय अच्छे अकादमिक प्रदर्शन का लाभ देते हैं. कई बार ये अपनी प्रवेश परीक्षाएं भी लेते हैं.
Web Development Vs Data Science Vs Machine Learning: कौन सा कोर्स बेहतर
कई संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया CUET से अलग होती है और उसके लिए अलग समय-सीमा निर्धारित की जाती है. इसकी जानकारी मुख्य तौर पर इनकी वेबसाइट पर मिल जाती है.
ओपन और डिस्टेंस लर्निंग
जो छात्र नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाते, उनके लिए ओपन और डिस्टेंस लर्निंग भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जैसे संस्थान अनेक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करते हैं. इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिलया का सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग है, जहां कई कोर्स कराए जाते हैं.
Pharmacy vs biotechnology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेहतर
इसके अलावा 12वीं के बाद किए जाने वाले डिप्लोमा कोर्स या प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन मिल सकता है. ये डिप्लोमा कोर्स प्राइवेट इंस्टीट्यूट से किए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं