विज्ञापन

AI and machine learning में IIT DELHI करा रहा Online कोर्स, JEE की जरूरत नहीं, जानें फीस, कैसे करें एप्‍लाई

अगर आप भी आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानें कहां और कैसे करें आवेदन, कितनी है फीस और इस कोर्स में क्‍या पढ़ाया जाएगा. 

AI and machine learning में IIT DELHI करा रहा Online कोर्स, JEE की जरूरत नहीं, जानें फीस, कैसे करें एप्‍लाई

IIT दिल्‍ली में पढ़ने के लिए छात्र JEE एडवांस जैसे कठिन एग्‍जाम्‍स की तैयारी करते हैं. लेकिन अब आईआईटी दिल्‍ली में पढ़ने का मौका मिल सकता है और इसके लिए जेईई परीक्षा पास होने की शर्त भी नहीं है. अगर आप भी आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानें कहां और कैसे करें आवेदन, कितनी है फीस और इस कोर्स में क्‍या पढ़ाया जाएगा. 

किस कोर्स के लिए मांगे गए हैं आवेदन 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन Applied AI, ML and Decision Science Programme में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कार्यक्रम खास तौर पर उन पेशेवरों और छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो आधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल कर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं.   

कोर्स की डिटेल 

यह आठ महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, जो 19 सितंबर 2026 से शुरू होकर 15 मई 2027 तक चलेगा. कार्यक्रम का संचालन IIT दिल्ली के eVIDYA प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा और इसे शिक्षा क्षेत्र की कंपनी Emeritus के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. ऑनलाइन होने के कारण देश-विदेश के विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग अपनी सुविधानुसार इसमें भाग ले सकते हैं.   

IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्‍ट

क्‍या और कैसे पढ़ाया जाएगा 

कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को AI, मशीन लर्निंग, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डेटा आधारित निर्णय लेने की तकनीकों में प्रशिक्षित करना है. कार्यक्रम में लाइव और इंटरैक्टिव ऑनलाइन क्लासेज आयोजित की जाएंगी, जिन्हें IIT दिल्ली के अनुभवी फैकल्टी सदस्य पढ़ाएंगे.

अधिकांश कक्षाएं शनिवार को आयोजित होंगी ताकि नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य के साथ पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिल सके. इसके अलावा असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा. इस कोर्स के दौरान प्रतिभागी मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म, डेटा मॉडलिंग, निर्णय विज्ञान (Decision Science), बिजनेस एनालिटिक्स और AI आधारित समाधान विकसित करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखेंगे. 

कितनी फीस और कैसे करें आवेदन 

कोर्स की फीस 1,60,000 + 18 % GST होगी. अधिक जानकारी व आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

Applied AI, ML and Decision Science Programme (Formerly known as Advanced Certificate Programme in Data Science and Decision Science - Batch 06)

कोर्स के लिए वही आवेदन कर सकते हैं जिन्‍होंने किसी मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT, IIT Delhi, IIT Delhi News, IIT Delhi Admission, IIT Delhi Admission 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com