विज्ञापन

इन यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर मिल जाता है एडमिशन, एंट्रेंस टेस्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत

नीट, जेईई और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. देशभर के बड़े कॉलेजों में दाखिला इन एग्जाम के जरिए ही मिलता है. लेकिन सरकार अब नीट और जेईई में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार एडमिशन में 12वीं बोर्ड के नंबरों को 50% वेटेज देने पर विचार किया जा रहा है.

इन यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर मिल जाता है एडमिशन, एंट्रेंस टेस्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत
CUET UG परीक्षा 2022 से शुरू हुई है.

नीट और जेईई जैसे एंट्रेंस टेस्ट में आए अंकों के आधार पर देश के बड़े कॉलेज में दाखिला मिलता है. PTI के सूत्रों के अनुसार आनेवाले समय में बोर्ड परीक्षाओं के अंक भी दाखिले में अहम भूमिका निभाने वाले हैं.  सूत्रों के अनुसार नीट और जेईई जैसे एंट्रेंस टेस्ट में सरकार बदलाव कर सकती है. 12वीं के नंबरों को 50 प्रतिशत वेटेज को शामिल किया जा सकता है. इस संभावना पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि किसी एक परीक्षा पर अत्यधिक निर्भरता और उससे जुड़े दबाव को कम किया जा सके.

दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में CUET UG के आधार पर दाखिला होता है. अगर आपके 12वीं में अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन CUET UG का स्कोर अच्छा नहीं रहा है, तो निराश न हों. क्योंकि ऐसे कई कॉलेज हैं जहां, पर कुछ कोर्स में दाखिला 12वीं में आए नंबरों के आधार पर मिल जाता है.

क्या होता है CUET 

कुछ सालों पहले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला 12वीं के नंबरों के आधार पर दिया जाता था. लेकिन बाद में दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया. अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए दाखिला दिया जाता है.  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट करवाती है.  जो कि एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. देशभर के केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के स्नातक (UG) कोर्सेज में दाखिला इसकी के आधार पर दिया जाता. हालांकि अभी भी कुछ विश्वविद्यालय हैं, जो 12वीं के अंकों के आधार पर भी कुछ कोर्स में दाखिले देते हैं. अगर आपका CUET UG स्कोर सही नहीं आया है, तो आप इन विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं.

12वीं के अंकों के आधार पर यहां मिलता है दाखिला

University of Mumbai में कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें दाखिला सिर्फ 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जाता है. मुंबई विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में B.Com, B.Com (Accounting & Finance), B.A, B.Sc. (Computer Science) और B.A. in Multimedia and Mass Communication (BAMMC) कोर्स में 12वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल जाता है. कलकत्ता यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में भी कुछ यूजी कोर्स में मेरिट बेस्ड एडमिशन मिल जाता है. 

इन कॉलेजों के एडमिशन की प्रक्रिया क्या है, ये आप इनकी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. 12वीं के अंकों के आधार पर मिलने वाले कोर्स के लिए आवदेन भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- न इंफ्रास्ट्रक्चर, न टीचर्स...अधूरी तैयारियों के चलते टल गई बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
University Admission Process, CUET Exam, College Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com