गुजरात यूनिवर्सिटी ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए UGC-Entitled ऑनलाइन स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश शुरू कर दिए हैं. इन कोर्सों का उद्देश्य कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है.
कौन-कौन से ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं
गुजरात यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के अनुसार फिलहाल ये डिग्री प्रोग्राम उपलब्ध हैं-
स्नातक (UG)
B.A. (English)
B.Com.
BCA
स्नातकोत्तर (PG)
M.A. (English)
M.Com.
M.Sc. Mathematics
कितनी है फीस
इन ऑनलाइन कोर्सों की फीस अपेक्षाकृत किफायती रखी गई है. विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार शुरुआती सेमेस्टर फीस इस तरह की हो सकती है. जैसे B.Com के लिए 4,000 प्रति सेमेस्टर, B.A. (English) के लिए 5,000 प्रति सेमेस्टर, BCA के लिए 12,000 प्रति सेमेस्टर, M.A. (English) के लिए 6,000 प्रति सेमेस्टर हो सकती है. वहीं, M.Com के लिए 9,000 प्रति सेमेस्टर, M.Sc. Mathematics के लिए 18,000 प्रति सेमेस्टर तक हो सकती है.
कैसे होगी पढ़ाई
ऑनलाइन मोड में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अध्ययन सामग्री, लेक्चर और अन्य शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे.
क्या ये डिग्री मान्य होगी
विश्वविद्यालय के अनुसार ये ऑनलाइन प्रोग्राम UGC-Entitled हैं यानी ये नियामकीय मान्यता प्राप्त ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम हैं और निर्धारित नियमों के तहत संचालित किए जा रहे हैं.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक अभ्यर्थी गुजरात यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर पात्रता, फीस, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं