विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2026: जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना Scorecard

ICSE और ISC 2026 का रिजल्ट जल्द होने वाला है घोषित. जानें कैसे डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए आप बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

ICSE, ISC Result 2026: जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना Scorecard
रिजल्ट के समय अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है.

ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है. इस साल रिजल्ट प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए डिजीलॉकर (DigiLocker) ने कमर कस ली है.

डिजीलॉकर पर तुरंत मिलेगा रिजल्ट

हाल ही में डिजीलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि छात्र अपने मोबाइल पर ही "स्मूथ और इंस्टेंट" अनुभव के साथ अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. डिजीलॉकर एक सरकारी पहल है जहां आपके दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं. रिजल्ट घोषित होते ही छात्र वेबसाइट के भारी ट्रैफिक से बचते हुए सीधे डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर 'ICSE/ISC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • आप सीधे results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर सकते हैं ताकि रिजल्ट आते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICSE Result 2026, ISC Class 12 Result, CISCE Scorecard, DigiLocker ICSE Result, How To Check ICSE Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com