देश में ऐसे कई IAS और IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी सेवा से लोगों का दिल जीता हुआ है. ऐसे अधिकारियों का जब भी तबादला होता है, तो लोग अक्सर भावुक हो जाते हैं. अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा की वजह से ऐसे अधिकारी लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब होते हैं. वहीं जब इनके ट्रांसफर की खबर सामने आती है, तो इलाके के लोग भावुक होकर इन्हें विदाई देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनकी विदाई पर लोगों भावुक होकर रोने लगे.
संतोष कुमार

मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी संतोष कुमार पटेल का जब हाल ही में तबादला किया गया, तो गांव के लोग भावुक हो गए. इतना ही नहीं 7 गांवों के लोगों ने उनको बैलगाड़ी पर बैठाकर विदाई दी. डीएसपी संतोष कुमार पटेल की विदाई का वीडियो काफी वायरल भी हुआ था. इस दौरान गांव के लोग उनके पैर छूते हुए भी नजर आए. दरअसल मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में हॉकफोर्स में करीब 18 महीनों तक डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी ड्यूटी दी. इस दौरान वो घने जंगलों के बीच स्थित शक्तिझोड़ी और आस-पास के गांवों में अक्सर जाया करते थे. वहां के लोगों का उनके साथ गहरा जुड़ाव इस दौरान हो गया था.
मंगेश घिल्डियाल
डीएम मंगेश घिल्डियाल का जब भी तबादला होता है, तो इलाके के लोग रोने लग जाते हैं. रुद्रप्रयाग जिले में तैनात रहे डीएम मंगेश घिल्डियाल का जब तबादला हुआ तो वहां के लोगों की आंखों में आंसू थे. मंगेश घिल्डियाल इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अपनी सेवा दे रहे हैं. उन्हें 1 जनवरी 2026 से निदेशक के रूप में re-designate किया गया था. वहीं मार्च 2026 में उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है.
गौरव तिवारी

गौरव तिवारी साल 2018 में जब मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के एसपी थे, तो उन्हें कई ऐसे काम किए कि वहां के लोगों के दिलों में उनकी जगह बन गई. वहीं जब उनके तबादल की खबर जैसे लोगों को पता चला सब भावुक हो गए. यहां तक की गौरव तिवारी की आंखें खुद भी नम हो गई. लोगों ने उनके दफ्तर आकर उन्हें विदाई दी थी.
IPS अधिकारी तनुश्री

IPS अधिकारी तनुश्री का हाल ही में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली पुलिस में ट्रांसफर हुआ है. उनके ट्रांसफर की खबर सुनते ही घाटी के लोग भावुक हो गए. IPS अधिकारी तनुश्री ने बिना किसी डर के पुलवामा और शोपियां जैसे संवेदनशील इलाकों अपनी सेवाएं दी. इस दौरान ही यहां के लोगों से उनके एक अलग कनेक्शन भी बन गया. सोशल मीडिया पर लोग उनकी विदाई पर भावुक होते हुए नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं