विज्ञापन

IIT-IIM से पढ़ाई, फिर UPSC की तैयारी, ऐसे IAS बनीं दिव्या मित्तल; पढ़ें Success Story

दिव्या मित्तल ने यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की थी.  IIT  दिल्ली और IIM बैंगलोर से डिग्री हासिल करने के बाद दिव्या मित्तल ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की और आईएएस अधिकारी बनने के सपने को सच किया.

IIT-IIM से पढ़ाई, फिर UPSC की तैयारी, ऐसे IAS बनीं दिव्या मित्तल; पढ़ें Success Story
दिव्या मित्तल ने कई सालों तक लंदन में नौकरी की थी.

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिव्या मित्तल एक तेजतर्रार आईएएस मानी जाती है और 13 साल से प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हुई थी. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दिव्या मित्तल ने ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की थी. एक साधारण से परिवार से नाता रखने वाली दिव्या मित्तल की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. दिव्या मित्तल का जन्म  23 नवंबर, 1983 को एक साधारण से परिवार में हुआ था. दिव्या शुरू से ही पढ़ाई में तेज थी. अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्या ने IIT दिल्ली में दाखिला लिया. इसके बाद IIM बैंगलोर से अपने आगे की पढ़ाई की. 

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC एग्जाम

MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्या मित्तल की लंदन में नौकरी लग गई. वो कई सालों तक वहां रही. लेकिन उनका सपना कुछ और था. वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी. ऐसे में दिव्या ने वापस भारत आने का फैसला लिया और भारत आकर यूपीएससी की तैयारी की लग गई.पहले प्रयास में दिव्या मित्तल ने UPSC पास कर लिया था और IPS अधिकारी के तौर पर चुनी गईं. लेकिन उनका सपना IAS बनने का था. ऐसे में उन्होंने फिर से ये एग्जाम दिया. साल 2013 में, दिव्या मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 68 हासिल की. जिसके साथ ही वो IAS बन गई और उनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश में हुई.

दिव्या मित्तल IAS का परिवार

दिव्या मित्तल के परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं. दिव्या मित्तल ने गगनदीप सिंह ढिल्लों से शादी की है और वो भी IAS अधिकारी हैं. दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं. उन्होंने साल 2025 में एक पोस्ट किया था. जिसमें बताया था कि बच्चों की परवरिश करना कितना मुश्किल काम है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था. "मेरी दो छोटी बेटियों की परवरिश से जुड़ी चुनौतियों के लिए कोई भी चीज़ मुझे तैयार नहीं कर सकती थी". साथ ही लिखा था एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने काम में संतुलित बनाना काफी मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Divya Mittal, Ias Divya Mittal Age, IAS Divya Mittal Biography, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com