दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी हो गया है. जिसके साथ ही दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन भी शुरू हो गए हैं. हालांकि कुछ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को स्कूल की छुट्टियों को लेकर क्लैरिटी नहीं है. आपको बता दें कि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू हो गई है. जो कि 15 जनवरी तक है. यानी अब दिल्ली के स्कूल सीधा 16 जनवरी को खुलेंगे. ठंड और घने कोहरे के चलते स्कूलों को बंद किया गया है और अगर आगे जाकर भी यही स्थिति बनी रहती है तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है.
जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल-
जनवरी में दिल्ली के स्कूल कितने दिन बंद रहने वाले हैं. इसकी लिस्ट नीचे दी गई है. 1 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन हैं. उसके बाद स्कूल कब-कब बंद रहेंगे आईए देखते हैं होलिडे की पूरी लिस्ट.
| तारीख | दिन | |
| जनवरी, 16 | शुक्रवार | स्कूल खुल जाएंगे |
| जनवरी, 17 | शनिवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 18 | रविवार | छुट्टी |
| जनवरी, 19 | सोमवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 20 | मंगलवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 21 | बुधवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 22 | गुरुवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 23 | शुक्रवार | स्कूल खुले होंगे |
| जनवरी, 24 | शनिवार | सरस्वती पूजा (कुछ स्कूल बंद हो सकते हैं) |
| जनवरी, 25 | रविवार | छुट्टी |
| जनवरी, 26 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
नोएडा कब खुलेंगे स्कूल
दिल्ली की तरह नोएडा में भी ठंड के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं. नोएडा के स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गया है. यहां स्कूल अब 4 जनवरी तक बंद हैं. नोएडा के अलावा यूपी के कई जिलों में भी स्कूल बंद हैं.
ये भी पढ़ें- ठंड और कोहरे की मार, दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें कहां कितने दिन बंद हैं स्कूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं