विज्ञापन

Hathras School Closed: हाथरस के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश!

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं.

Hathras School Closed: हाथरस के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश!
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के द्विवार्षिक चुनाव मतदान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.

UP school closing updates 2026 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर हाथरस जिले में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जारी आदेश के अनुसार, जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी संबंधित विद्यालय 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे. इसमें परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) तथा अन्य बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने घोषित किया अवकाश, जानें वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com