UPSSSC PET Exam 2026 Ghaziabad : लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद जनपद के स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता के लिए भी एक जरूरी खबर सामने आई है. जिला प्रशासन ने आगामी 30 अक्टूबर 2026 दिन शक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी (Academic Holiday) घोषित कर दी है. इस दिन जिले के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी (PET)-2026 की लिखित परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है.
परीक्षा के कारण जिले में छात्रों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे सड़कों पर भारी जाम लग सकता है और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी हो सकती है.

किन-किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?
क्लास 1 से 12वीं तक के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज.
यूपी बोर्ड (UP Board), सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थान.
सभी सरकारी (शासकीय), अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और प्राइवेट विद्यालय.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं