विज्ञापन

FMS Delhi Admission 2027: दिल्ली से बाहर के छात्रों को कहां मिलेगा हॉस्टल? कॉलेज के पास खुद का हॉस्टल नहीं, ये हैं बड़े ऑप्शन

FMS Delhi me hostel hai kya : फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS), दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सत्र 2027-2029 के एमबीए प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. संस्थान का अपना कोई प्राइवेट हॉस्टल नहीं है, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन कैसे स्टूडेंट्स के रहने का इंतजाम करेगा,इसके बारे में हम बता रहे हैं.

FMS Delhi Admission 2027: दिल्ली से बाहर के छात्रों को कहां मिलेगा हॉस्टल? कॉलेज के पास खुद का हॉस्टल नहीं, ये हैं बड़े ऑप्शन
FMS दिल्ली के दो वर्षीय फुल-टाइम एमबीए प्रोग्राम (बैच 2027-2029) में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

FMS Delhi Hostel Options Non Delhi Students : अगर आप भी साल 2027 बैच के लिए FMS दिल्ली में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं और दिल्ली से बाहर के रहने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि FMS का कैंपस कैसा है और वहां रहने के लिए हॉस्टल की क्या व्यवस्था है? आपको बता दें कि FMS दिल्ली का अपना कोई हॉस्टल नहीं है. लेकिन घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) बाहरी छात्रों के लिए अपने नॉर्थ कैंपस के चुनिंदा हॉस्टल्स में रहने की सुविधा देती है. तो आइए जानते हैं उन हॉस्ट्लस के बारे में...

दिल्ली से बाहर के स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल ऑप्शन

Male Candidates के लिए हॉस्टल्स

  • VK RV Rao Hostel, नॉर्थ कैंपस
  • DS Kothari Hostel, नॉर्थ कैंपस
  • Gwyer Hall, नॉर्थ कैंपस
  • International Students' House, नॉर्थ कैंपस
  • Mansarovar Hostel, नॉर्थ कैंपस
  • Post-Graduate Mens' Hostel, नॉर्थ कैंपस
  • Jubilee Hall, नॉर्थ कैंपस

Female Candidates के लिए हॉस्टल्स

  • University Hostel for Women, नॉर्थ कैंपस
  • International Hostel for Women, नॉर्थ कैंपस
  • North East Council Hostel for Women, नॉर्थ कैंपस
  • Meghdoot Hostel, नॉर्थ कैंपस

रजिस्ट्रेशन शुरू

FMS दिल्ली के दो साल के फुल-टाइम एमबीए प्रोग्राम (बैच 2027-2029) में दाखिले के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. ऐसे में इच्छुक स्टूडेंट्स FMS की ऑफिशियल वेबसाइट fms.edu पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और तय फीस भर सकते हैं.

FMS दिल्ली द्वारा ऑफर किए जाने वाले मुख्य कोर्सेज

FMS केवल एमबीए ही नहीं, बल्कि कई अन्य बेहतरीन कोर्सेज भी कराता है:

  • MBA (FT) प्रोग्राम (दो साल के फुल-टाइम एमबीए)
  • MBA एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम
  • डॉक्टरल (Ph.D.) प्रोग्राम
  • MBA एक्जीक्यूटिव (हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन)
  • डिफेंस ऑफिसर्स के लिए जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (सर्टिफिकेट कोर्स)

यह भी पढ़ें- Lucknow School Holiday: लखनऊ में 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, PET परीक्षा के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com