विज्ञापन

Lucknow School Holiday: लखनऊ में 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, PET परीक्षा के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही पीईटी परीक्षा-2026 के कारण लखनऊ के 45 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली भारी भीड़ और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

Lucknow School Holiday: लखनऊ में 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, PET परीक्षा के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
अभिभावक और छात्र इस आदेश की पूरी सच्चाई जानने के लिए लखनऊ जिले की सरकारी वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर भी जाकर इसे देख सकते हैं.

UPSSSC PET Exam 2026 : लखनऊ जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इस दिन कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे.

आखिर क्यों बंद रहेंगे स्कूल?

लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी परीक्षा-2026 (PET Exam 2026) का आयोजन किया जा रहा है. जो कि लखनऊ शहर के 45 केंद्रों पर तीन अलग-अलग तारीखों- 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है.

परीक्षा की हर शिफ्ट में लगभग 20,000 छात्र शामिल होने वाले हैं. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के कारण लखनऊ शहर में भारी भीड़ होने और ट्रैफिक जाम लगने की बहुत ज्यादा संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

बीते 25 अक्टूबर और आगानमी 1 नवंबर को रविवार होने के कारण उस दिन पहले से ही छुट्टी है. लेकिन 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को वर्किंग डे है. ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को ट्रैफिक जाम और भीड़ के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था. इसी को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी रखने का आदेश दिया गया है.

किन-किन स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश?

यह आदेश लखनऊ जिले के सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा:

  • कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
  • चाहे स्कूल यूपी बोर्ड UP Board का हो, CBSE का या ICSE का, सभी पर यह नियम लागू है.
  • सभी सरकारी (राजकीय), अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे.
यहां चेक करें डिटेल्स

अभिभावक और छात्र इस आदेश की जानकारी सरकारी वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर भी जाकर देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com