विज्ञापन

CBSE ने किया प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों का ऐलान, कभी भी जारी हो सकती है डेटशीट

CBSE Practical Exams 2027: सीबीएसई ने लाखों छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की पूरी लिस्ट भी जारी की गई है.

CBSE ने किया प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों का ऐलान, कभी भी जारी हो सकती है डेटशीट
CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान

CBSE की तरफ से डेटशीट से ठीक पहले प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया गया है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल जारी किया है. इसके अलावा अक्सर स्कूल प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अपलोड करते समय गलतियां कर देते हैं. इसी परेशानी को दूर करने के लिए सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की पूरी लिस्ट जारी की है. इससे छात्रों को ये पता रहेगा कि किस विषय के लिए कितना समय मिलेगा, जिससे वो अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं. 

प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखें 

साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल कुछ ऐसा है - 

  • विंटर बाउंड स्कूल, (पहाड़ी या ठंडे इलाकों के स्कूल): 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक
  • रेगुलर सेशन वाले स्कूल: 1 जनवरी 2027 से 13 दिसंबर 2027 तक

सर्कुलर में सभी बातों की जानकारी

सीबीएसई की तरफ से इस बार सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें तमाम विषयों में मिलने वाले नंबरों और टाइम का जिक्र किया गया है. स्कूलों और छात्रों को हर विषय के अधिकतम नंबरों की पूरी जानकारी दी गई है. इसमें प्रैक्टिकल, थ्योरी, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के नंबर शामिल हैं. सर्कुलर जारी इसलिए भी किया गया है कि टीचर्स को मार्क्स अपलोड करने का सही पैटर्न पता हो, जिससे बाद में नंबर बदलने के लिए बोर्ड में चक्कर न काटने पड़ें. साथ ही इस बात को भी साफ कर दिया गया है कि किस विषय के लिए सीबीएसई बाहर से एक्सटर्नल एग्जामिनर भेजेगी और किसमें स्कूल के अपने टीचर ही परीक्षा लेंगे. 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

  • सीबीएसई का लगभग हर विषय 100 नंबर का होता है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबर जोड़े जाते हैं.
  • कक्षा 10वीं के लिए 80 नंबर की थ्योरी और 20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होता है. 
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी और वोकेशनल विषयों में 50 नंबर की थ्योरी और 50 नंबर का प्रैक्टिकल होता है.
  • कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) में 70 नंबर की थ्योरी और 30 नंबर का प्रैक्टिकल होता है.
  • ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स (हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी) में 80 नंबर की थ्योरी और 20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होता है.

यह भी पढ़ें | CBSE ने जारी किया 10वीं गणित का सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, जानें कैसा होगा एग्जाम का नया पैटर्न

यह भी पढ़ें | CBSE बोर्ड परीक्षाओं में होगा कैलकुलेटर का इस्तेमाल? हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Practical Exams 2027, CBSE Practical Exam Dates, CBSE Practical Exams, CBSE Board Exam 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com