विज्ञापन

'परीक्षा तय नहीं करती आप क्या बनोगे', छात्रों को IIT खड़गपुर डायरेक्टर की बात सुननी चाहिए

Prof Suman Chakraborty IIT Kharagpur: आईआईटी बॉम्बे में हुई छात्र की मौत के बाद, आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर ने छात्रों के नाम एक मैसेज जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि छात्रों को एग्जाम का प्रेशर क्यों नहीं लेना चाहिए.

'परीक्षा तय नहीं करती आप क्या बनोगे', छात्रों को IIT खड़गपुर डायरेक्टर की बात सुननी चाहिए
आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर का छात्रों को मैसेज

IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण है. छात्र लगातार मेंटल प्रेशर कम करने और छात्रों के लिए एक अच्छा माहौल बनाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी तनाव के बीच IIT खड़गपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने संस्थान के छात्रों के नाम एक भावुक मैसेज जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से कहा कि वो अपने करियर, पढ़ाई और किसी भी तरह के मानसिक दबाव को अकेले न झेलें, बल्कि इसे लेकर बात करें. डायरेक्टर ने छात्रों से कहा कि परीक्षा ये तय नहीं करेगी कि आप क्या बनेंगे. 

मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की सलाह

आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर ने अपने मैसेज में छात्रों को मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि एकेडमिक कॉम्पिटिशन और पढ़ाई का तनाव अपनी जगह है, लेकिन छात्रों का जीवन और उनकी मानसिक शांति सबसे ऊपर है.  उन्होंने लिखा, "आप अकेले इस बोझ को नहीं उठा रहे हैं. जब भी आपको लगे कि तनाव ज्यादा बढ़ रहा है, तो रुकें, अपनों से बात करें और मदद मांगने में संकोच न करें. संस्थान आपके साथ खड़ा है." 

IIT डायरेक्टर का पूरा पोस्ट

IIT खड़गपुर के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रिय छात्रों, जैसे ही आप अपने परीक्षा हॉल में कदम रखते हैं, इस बात को याद रखें कि एक परीक्षा सिर्फ ये तय करती है कि आपने किसी एक दिन क्या लिखा. ये कभी ये तय नहीं करती कि आप कौन हैं या आगे चलकर आप क्या बनेंगे. आपने सालों की कड़ी मेहनत के बाद आईआईटी खड़गपुर में अपनी ये जगह हासिल की है और आपकी वो ताकत आज भी आपके साथ है. अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, गहरी सांस लें. एक-एक करके सवालों को हल करें...और जब भी दबाव भारी महसूस हो, तो ये जान लें कि आप इसे अकेले नहीं संभाल रहे हैं. मेरा हाथ आपके कंधे पर है. आज भी और हमेशा... ये संस्थान आपके हर अच्छे और हर मुश्किल दिन में आपमें से हर एक के साथ मजबूती से खड़ा है. बस अपनी पूरी ईमानदारी के साथ अपना बेस्ट दें, मैं केवल यही उम्मीद करता हूं, और इतना काफी है."

क्या है IIT बॉम्बे का पूरा मामला?

IIT बॉम्बे में एक एग्जाम के दौरान छात्र साहिल वाकोडे को मोबाइल के साथ पकड़ा गया था, आरोप है कि उन्होंने एआई से सवाल हल करने की कोशिश की. इसकी शिकायत विभाग में की गई, लेकिन छात्र को ये बताया गया कि उसके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी. ये सब होने के बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली. अब आईआईटी के छात्र मेंटल हेल्थ और काउंसिलिंग जैसे मुद्दों पर जोर देने की मांग कर रहे हैं. लगातार बढ़ते मानसिक दबाव के बीच आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर ने अपने संस्थान के छात्रों के लिए ये मैसेज दिया है. 

ये भी पढ़ें - कौन हैं प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला? जो IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद हुए सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur Director, Iit Kharagpur Director Suman Chakraborty, IIT Bombay Student Death, Sahil Wakode IIT Bombay Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com